24.9 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
Home Blog Page 67

कथारा छेत्र के महाप्रबन्धक संजय कुमार हुये सेवानिवृत्त

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया_ंकथारा ऑफिसर्स क्लब में मंगलवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर महाप्रबंधक संजय कुमार सहित कुल 14 अधिकारियों एवं कर्मियों को भावभीनी विदाई को दी गई।समारोह के दौरान मुख्य अतिथि महाप्रबंधक संजय कुमार ने स्वयं सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मियों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसओपी माधुरी मडके ने की, जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सूर्य प्रताप द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वांग गोविंदपुर के परियोजना पदाधिकारी ए.के. तिवारी, एसओ माइनिंग विनोद कुमार, जीएम निजी तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह, विशाल कुमार, जीएम निजी सहायक निरंजन कुमार सहित क्षेत्र के एसीसी सदस्य एवं अन्य अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे। अपने विदाई संबोधन में महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि उन्हें महानदी, रजरप्पा, राजहरा एवं कथारा क्षेत्र में कार्य करने का बहुमूल्य अनुभव प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि मैं यहाँ लगभग एक वर्ष नौ महीने तक महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया, उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान जिन-जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुझे सहयोग दिया, मैं उनका हृदय से आभारी हूं। क्षेत्र के सभी लोगों ने मिलकर हमारे साथ कार्य किया, ईसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा, जहां सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राम भक्तों के लिए

गुमला में परिवहन विभाग की राजस्व संग्रहण को लेकर ‘बायपास पर दिन में सघन जांच अभियान, ₹1.42 लाख का वसूला जुर्माना

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

​उपायुक्त के निर्देश पर डीटीओ ने खुद संभाली कमान; ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर चला प्रशासन का डंडा।

​गुमला : – गुमला गुमला जिला मुख्यालय एवं जिले में सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए जिला परिवहन विभाग ने मंगलवार को एक बड़ा अभियान चलाया। उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देशों के आलोक में की गई उक्त कार्रवाई से पूरे शहर और खासकर बाईपास मार्ग पर वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
​डीटीओ ने खुद संभाली कमान, बाईपास पर सघन चेकिंग
​जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गुमला-बाईपास मुख्य मार्ग पर रणनीतिक रूप से मोर्चा संभाला। प्रशासन की इस अचानक सक्रियता ने उन चालकों को चौंका दिया जो अक्सर बाईपास का उपयोग नियमों से बचने के लिए करते हैं। दिन में चले इस सघन जांच अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय मोड में नजर आई।
​कार्रवाई का लेखा-जोखा: वसूला गया भारी जुर्माना
​इस विशेष अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। विभाग ने मौके पर ही कुल ₹1,42,000 (एक लाख बयालीस हजार रुपये) का जुर्माना वसूल कर राजस्व संग्रह किया।

​इन तीन बिंदुओं पर रहा विभाग का कड़ा प्रहार:

ओवरलोडिंग पर शिकंजा: टीम ने मुख्य रूप से भारी मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक और हाइवा को निशाने पर लिया। क्षमता से अधिक माल लादकर सड़कों को नुकसान पहुँचाने और दुर्घटनाओं को न्योता देने वाले वाहनों पर भारी आर्थिक दंड लगाया गया।

दस्तावेजों की गहन पड़ताल: जांच के दौरान दर्जनों वाहनों के पास वैध बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र, वैध परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाए गए। ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई।

​अवैध मॉडिफिकेशन और नंबर प्लेट: गाड़ियों में लगाई गई अवैध एक्स्ट्रा LED लाइटों, जो रात में दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं, और नंबर प्लेट छिपाकर चलने वाले वाहनों को भी विभाग ने अपने रडार पर रखा।

​”वाहन जांच का मुख्य उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि जिंदगियां बचाना है”

​अभियान की सफलता और इसके पीछे की मंशा पर प्रकाश डालते हुए डीटीओ ने कहाकि
​”हमारा प्राथमिक उद्देश्य केवल चालान काटना या राजस्व बढ़ाना मात्र नहीं है, बल्कि सड़कों पर चलने वाली बहुमूल्य मानवीय जिंदगियों को सुरक्षित करना है। यातायात नियमों को तोड़ना न केवल दूसरों के लिए जानलेवा है, बल्कि पकड़े जाने पर यह वाहन मालिकों के लिए भारी आर्थिक बोझ और कानूनी परेशानी का कारण भी बनता है। हम चाहते हैं कि जिले के नागरिक नियमों का स्वतः पालन करें।”
​भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाई
​प्रशासन की इस व्यापक कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि गुमला की सड़कों पर नियमों के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या ट्रांसपोर्टर को बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन ने आम जनमानस से भी अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

राम भक्तों के लिए

गुमला में महामाया मंदिर परिसर में मंडा मेला का भव्य आयोजन, श्रद्धा और तपस्या का अनूठा संगम

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला (झारखंड): जिले के घाघरा प्रखंड स्थित हापामुनी गांव में स्थित माँ महामाया मंदिर परिसर में पारंपरिक मंडा मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शिव के भक्तों ने भक्ति गीतों की धुन पर बांस के झूलों में झूलते हुए अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। साथ ही, भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर कठिन परीक्षा दी, जिसे स्थानीय भाषा में फूलखुंडी (फूल खुंडि) कहा जाता है।

ऐतिहासिक और रहस्यमयी है महामाया मंदिर

हापामुनी गांव का यह प्राचीन मंदिर लगभग 1100 वर्ष से भी अधिक पुराना माना जाता है। इसका निर्माण 908 ईस्वी (विक्रम संवत 965) में नागवंशी राजा गजघंट राय द्वारा कराया गया था। यह मंदिर अपनी अद्भुत मान्यताओं और रहस्यमयी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है।

मंदिर से जुड़ी मान्यताएं और विशेषताएं

पौराणिक कथाओं के अनुसार, उस समय क्षेत्र में भूत-प्रेतों का उपद्रव बढ़ गया था, जिससे मुक्ति पाने के लिए माँ महामाया की पूजा कर इस मंदिर की स्थापना की गई। मंदिर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा की ओर है, जो एक अनोखी विशेषता है। मान्यता है कि माँ महामाया की शक्ति से ही मंदिर का द्वार पूर्व से पश्चिम की ओर परिवर्तित हुआ था, जिससे आक्रमणकारी भयभीत होकर भाग गए।

एक अन्य मान्यता के अनुसार, मंदिर के पुजारी आज भी आँखों पर पट्टी बांधकर पूजा-अर्चना करते हैं, क्योंकि माँ के प्रत्यक्ष दर्शन को अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है।

डोल जतरा और धार्मिक परंपरा

यहां चैत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को डोल जतरा का आयोजन होता है, जो इस क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक है। मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी स्थापना काल में राजा द्वारा अपने गुरु हरिनाथ (मराठी ब्राह्मण) को सौंपी गई थी, जो यहां के प्रथम पुजारी बने।

मंडा मेला: आस्था और तपस्या का पर्व

मंडा मेला केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि कठोर तपस्या और श्रद्धा का प्रतीक है। इसमें भाग लेने वाले भोक्ता पांच दिनों तक कड़े धार्मिक नियमों का पालन करते हैं, जिसमें निराहार रहना और भूमि पर शयन करना शामिल है।

मेले का मुख्य आकर्षण फुलसुंदी अनुष्ठान रहा, जिसमें शिव भक्तों ने जलते अंगारों पर नंगे पैर चलकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। इसके बाद झूलन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भक्तों को बांस और लकड़ी के ऊंचे खंभों के सहारे लटकाकर घुमाया गया।

उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे

“हर हर महादेव” और “ऊँ नमः शिवाय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। नगर भ्रमण के दौरान सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फल और शीतल पेय की व्यवस्था की गई।

इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए गुमला, लोहरदगा, लातेहार, रांची, खूंटी समेत पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

आयोजन में अहम भूमिका

मेला समिति के सदस्यों—अनुरुद्ध चौबे, आदित्य भगत, राजेश मणि पाठक, निलेश मणि पाठक, बिंदेश्वर साहू, सुरेंद्र साहू और प्रधान उरांव सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मंडा मेला छोटानागपुर की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, जो आज भी अपनी परंपराओं और आस्था के साथ जीवंत है।

राम भक्तों के लिए

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया।
सोमवार को गोमिया प्रखंड अंतर्गत कसवागढ़, आईईएल गोमिया स्थित माहिर संस्था संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन नेहरू हाई विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय पूर्व विधायक श्रीमती बबीता देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने उन्हें पौधा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली।
अपने संबोधन में श्रीमती बबीता देवी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सशक्त महिलाएं ही एक मजबूत समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सफल आयोजन के लिए माहेर संस्था के सदस्यों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राम भक्तों के लिए

रसोई गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आज विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आज सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस क्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गुमला संगीता केरकेट्टा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न होटलों, ढाबों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश प्रतिष्ठानों में भोजन बनाने हेतु लकड़ी के चूल्हे का उपयोग किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर व्यावसायिक (कॉमर्शियल) गैस सिलेंडर एवं उपकरण जैसे कमर्शियल हीटर भी रखे हुए पाए गए, परंतु घरेलू गैस सिलेंडरों के अनाधिकृत उपयोग का कोई मामला सामने नहीं आया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की छापेमारी लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि रसोई गैस के दुरुपयोग से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

राम भक्तों के लिए

गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार, चन्दाली, गुमला में किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मु०/ प्रशिक्षु), गुमला, पुलिस उपाधीक्षक, गुमला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर / गुमला/बसिया, अंचल निरीक्षक, गुमला/चैनपुर / बसिया, सिसई, परिचारी प्रवर, परिचारी, उपस्कर एवं परिचारी, परिवहन पुलिस केन्द्र, गुमला के साथ सभी थाना प्रभारी तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। अपराध गोष्ठी प्रारंभ करने के पूर्व माननीय उच्च न्यायालय द्वारा माननीय न्यायालय में कांड दैनिकी जमा करने से संबंधित पारित आदेश के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक गुमला द्वारा नगरपालिका आम चुनाव, होली, सरहुल/ईद, रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने के लिए सभी पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त निम्नांकित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिये गयेः-

हत्या/बलात्कार / अपहरण / पीओसीएसओ / एस सी – एसटी आदि से संबंधित कांडों की समीक्षा।

लूट – गृहभेदन से संबंधित कांडों की समीक्षा।

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री – तस्करी की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई करना।

लंबित – स्थाई वारंट – कुर्की – इस्तेहार का निष्पादन करना।

सूचना अधिकार अधि० – जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत् प्राप्त लंबित आवेदन पत्रों का ससमय त्वरित निष्पादन करना।

पारपत्र – चरित्र सत्यापन संबंधी पत्रों का ससमय निष्पादन करना।

ईडीएआर तथा डायल 112 से संबंधित कार्रवाई के संबंध में समीक्षा।

( e-Sakshya/Sudarshna/Gandiva App के संबंध में )

. डायन प्रथा – मानव तस्करी – पलायन एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में।

सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से बिना हेलमेट के – शराब का सेवन कर – तेजी – लापरवाही से वाहन नहीं चलाने, मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करने तथा नशीली मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में निर्देश दिये गये। जमानत पर जेल से छूटे अपराधकर्मियों के संबंध में चर्चा की गई तथा इन पर लगातार निगरानी रखने हेतु निर्देश दिये गये। विभागीय कार्यवाही की अद्यतन स्थिति के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई एवं ससमय निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। क्षेत्र में नक्सल – अपराधियों के विरूद्ध आसूचना संकलन करने तथा अवैध खनन की रोक थाम हेतु विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्कय निर्देश दिये गये। अपने-अपने क्षेत्र में स्थान एवं समय बदल-बदल कर एंटी क्राईम वाहन चेकिंग चलाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। विगत माह में जिन-जिन थाना प्रभारी – पदाधिकारियों का प्रदर्शन औसत से कम रहा उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी दी गई तथा जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

राम भक्तों के लिए

सहिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मानित

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित कार्तिक उरांव कॉलेज के सभागार में उपायुक्त गुमला के निर्देश के आलोक में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन सह सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सम्मान समारोह एवं परिवार नियोजन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सहियाओं द्वारा अतिथियों के स्वागत से की गई, जिसके उपरांत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सहिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया गया। स्वास्थ्य विभाग के राज्य प्रतिनिधि ने मंच के माध्यम से सहिया एवं सीएचओ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सिविल सर्जन डॉ. शम्भू नाथ चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है, जो सहिया एवं सीएचओ के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करते हुए गुमला जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी ने अपने संबोधन में कहा कि सहिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
इसके उपरांत स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग के राज्य प्रतिनिधि, जिला स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनीत आनंद द्वारा किया गया।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के प्रयास से नीति आयोग फंड से दो मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूर्ण

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

कोलपारा (घटगांव पंचायत) व फोरी जुंगा टोली में बने आधुनिक मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, बच्चों को मिलेगा नया भवन

गुमला : – गुमला सदर प्रखंड में गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के सतत प्रयासों से नीति आयोग के फंड के माध्यम से गुमला प्रखंड अंतर्गत कोलपारा गांव (घटगांव पंचायत) एवं फोरी जुंगा टोली में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निर्मित केंद्रों को संबंधित विभाग को सफलतापूर्वक हैंडओवर भी कर दिया गया है।
इन नव निर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यह केंद्र अन्य सामान्य आंगनवाड़ी केंद्रों से भिन्न एवं अधिक उन्नत स्वरूप में विकसित किए गए हैं। अब संबंधित गांवों के बच्चों को शीघ्र ही नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षण एवं पोषण सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
ज्ञात हो कि पूर्व में इन क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्र स्वयं के भवन के अभाव में किराए भवनों में संचालित किए जा रहे थे, जिससे बच्चों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने में कठिनाई होती थी।
उपायुक्त के निर्देशानुसार ऐसे सभी आंगनवाड़ी केंद्र, जिनके पास स्वयं का भवन नहीं है, उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर भवन निर्माण सुनिश्चित करने की पहल की जा रही है। उक्त के आलोक में इन दोनों स्थलों पर मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया है, जो जिले में बाल विकास सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राम भक्तों के लिए

देर रात चैनपुर टोंगो मोड़ के समक्ष , तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे स्थित पिलर से टकराई, एक की घटना स्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

सड़क किनारे स्थित पिलर से टकराई बाइक, एक युवक की हुई घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

गुमला जिले के चैनपुर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टोगो मोड़ स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के समक्ष एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पिलर से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत, जबकि दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने बाइक में सवार होकर जारी प्रखंड के जर्मना गांव से अपने घर हर अंबा कोना अपने घर वापस आ रहे थे लौट रहे थे। इसी क्रम में एकाएक चैनपुर टोंगो मोड के आंगनबाड़ी केंद्र के समक्ष उक्त अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ा और उक्त बाइक सड़क किनारे स्थित पिलर से जा टकराया, बताया जाता है कि बाइक का टक्कर इतना जोरदार था की एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो, जबकि बाइक में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,अनीश तिग्गा (26) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई , जबकि अमित रोशन बारवे (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक मौके पर पहुंचे और तत्काल जारी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही जारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गहराई से छानबीन शुरू की, बाद में दोनों युवकों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टर की अनुपस्थिति रहने के कारण दोनों को युवकों को आनन- फानन में सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। बताया जाता है की गुमला सदर अस्पताल ले जाने के कर्म में रास्ते में ही अनीश तिग्गा ने दम तोड़ दिया, जबकि अमित रोशन बर्वें का इलाज गुमला सदर अस्पताल डॉक्टरों की देखरेख में चल रही हैं। जारी पुलिस द्वारा मृतक युवक का शव गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया और और उक्त मृतक का शव शीतगृह में रखा गया और आज पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को के परिजनों को सौंप दिया गया l

राम भक्तों के लिए

ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो टेंपो बस से टकराया, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र के जशपुर रोड स्थित सीलम ढलान के पास रविवार के दोपहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायडीह से गुमला आ रहा सवारी से भरा ऑटो ( टेंपो ) एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे एक यात्री बस की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रहा एक यात्री बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और. उसमें सवार यात्रियों में एकाएक चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीर व स्थानीय लोग तुरंत उक्त घटनास्थल पर पहुंच गए और आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए गुमला अस्पताल पहुंचाया गया

जहाँ उक्त घायलों को ऑटो ( टेंपो ) से बाहर निकालकर एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर सुनील राम की देखरेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार घायलों को हाथ-पैर, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। हादसे के बाद ऑटोचालक. और बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गए, जिससे लोगों में काफी आक्रोश हैं और उक्त हादसे में शनियाकोना, रायडीह निवासी हीरामुनी देवी (40), माधव प्रधान (50), बसंती कुमारी (8) और निशा कुमारी सहित कुल नौ लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा पतराटोली निवासी सरस्वती उरांव (48) और सरिता उरांव (44) भी गंभीर रूप से घायल हैं।

अन्य घायलों में निकिता देवी, भिनसारी देवी और मंगरू खड़िया शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है, और पुलिस द्वारा फरार दोनों चालकों की तलाश की जा रही है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium