24.9 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 671

कृष्णा यादव उर्फ सुलतान जी के घर पर खलारी पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया

0

खलारी, 25 जून : खलारी थाना क्षेत्र के महावीर नगर स्थित पीएलएफआई संगठन के कृष्ण यादव उर्फ सुलतान जी के घर पर रविवार को खलारी पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया। पीएलएफआई संगठन का चर्चित नक्सली कृष्ण यादव उर्फ सुलतान जी खलारी थाना क्षेत्र के राय कोलयरी साइडिंग में  कृष्णा यादव व मोहन यादव के द्वारा गोली चलाने व लेवी की मांग  किये जाने के आरोप में वांक्षित है। अपराधी कृष्णा यादव उर्फ सुलतान जी, पिता स्व रामजी यादव पर अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी शिविल कोर्ट राँची के द्वारा सरेंडर नहीं करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद इस्तेहार जारी किया गया है जिसे तामिला करते हुए महावीर नगर स्थित उसके घर पर खलारी पुलिस द्वारा ढोल बजाकर इस्तेहार चिपकाया गया। कृष्णा यादव पर खलारी थाना कांड संख्या 47/2019 धारा 147, 148, 353, 149, व  27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।जिसे लेकर खलारी पुलिस ने शिविल कोर्ट के जारी आदेश का पालन करते हुऐ बताया कि जल्द ही सरेंडर करें नहीं तो खलारी में बने आवास पर कुर्की किया जायेगा। इस दौरान एसआई बाजो रजक,एसआई संदीप कुमार एवं पुलिस जवान मौके पर मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

प्रखंड क्षेत्र के पंचायत बेलकप्पी अंतगर्त राजकीय बुनियादी विधालय बेलकप्पी कि भूमि का सीमांकन कर चाहरदीवारी निर्माण

0

बरकट्ठा:-(हजारीबाग)प्रखंड क्षेत्र के पंचायत बेलकप्पी अंतगर्त राजकीय बुनियादी विधालय बेलकप्पी कि भूमि का सीमांकन कर चाहरदीवारी निर्माण कार्य कराने को लेकर आम ग्रामीण जनता के द्वारा एक बैठक बेलकप्पी शिवमंदिर प्रांगण में आहूत किया गया।जिस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय जिप सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकांत पाण्डेय के द्वारा किया गया जबकि संचालन समाजसेवी नंदकिशोर ठाकुर के द्वारा किया गया।जिस बैठक में सर्वसम्मति से उपस्थित आम ग्रामीण जनता के द्वारा निर्णय लिया गया कि विधालय भूमि का मापी करवाया जाय व अतिक्रमित भूमि का सीमांकन किया जाय तत्पश्चात जबतक विधालय भूमि का मापी एवं सीमांकन नहीं किया जाता है तबतक विधालय भूमि का चाहरदीवारी निर्माण कार्य स्थगित करवाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।एवं ग्रामीणों के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि बेलकप्पी आम रास्ता से श्मशानघाट बेलकप्पी तक आम रास्ता निकाल कर चाहरदीवारी निर्माण कार्य करवाने कि आमजनों में सहमति बनीं।बैठक में मुख्य रूप से देवेन्द्र पाण्डेय,रामजी पाण्डेय,जीतन पाण्डेय,बासुदेव पाण्डेय,जयनंदन पाण्डेय,तेजनारायण पाण्डेय, नंदलाल तिवारी,सुशील पाण्डेय,ललितेश्वर पाण्डेय,सुरेन्द्र पाण्डेय,प्रधानाध्यापक आलोक कुमार तिवारी,विधालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय,बिशुन नायक,हुलास नायक,मुकेश कुमार तिवारी,प्रमोद पाण्डेय,अनुज कुमार पाण्डेय,अर्जुन राम,दशरथ राम,सुरेश कुमार पाण्डेय,जितेंद्र पासवान, दिनेश पासवान,राहुल रवानी, कृष्णा नायक,आकाश पासवान,श्याम प्रसाद वर्णवाल,रिंकू माली,रवि गोस्वामी,आशिष पाण्डेय,गौतम रवानी,सुनील कुमार साव,मुकेश मोदी,राजू राम,भोला नायक,सोनू पाण्डेय,सुनील राणा,मुकेश कुमार,अभय पाण्डेय,राकेश कुमार पाण्डेय,प्रीतम राणा,नरेश साव,सुरेंद्र तिवारी,कौशल पाण्डेय,शिवशंकर यादव,बिरेन्द्र राम,शेषनाथ सिंह,अजीत कुमार पाण्डेय,विक्रांत पाण्डेय,कुलदीप पाण्डेय, ब्रह्मदेव पाण्डेय,सुधाकांत पाण्डेय,कृष्णदेव पाण्डेय,आदित्य पाण्डेय,रामाअवतार पाण्डेय के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में आज तीन जगहों पर चेचकपी पंचायत, बेलकपी पंचायत और तुईयो पंचायत में जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर आधारित एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास

0

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में आज तीन जगहों पर चेचकपी पंचायत, बेलकपी पंचायत और तुईयो पंचायत में जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर आधारित एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। जल जीवन मिशन आम आवामो के लिए पेयजल के रूप में वरदान साबित होगा एवं प्रत्येक घर को शुद्ध जल उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। हमारा लक्ष्य है की समस्त विधानसभा क्षेत्र के हजार परिवारों को शुद्ध पानी मिले। इसी के तहत लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर साथ में प्रमुख रेणु देवी जी, उप प्रमुख सुरजी देवी जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक जी, भोला प्रसाद जी, रीतलाल प्रसाद जी, अनिल कुमार आजाद जी, रवि पासवान जी, पूर्व मुखिया सरजू यादव जी, मुखिया प्रतिनिधि धीरन पांडेय जी, पंचायत समिति संजय साव जी, हीरालाल प्रसाद जी समेत पत्रकार साथीगण एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

खलारी थाना परिसर में बकरीद को लेकर शान्ति समिति की बैठक

0

खलारी, 25 जून : खलारी थाना परिसर में बकरीद त्योहार  को लेकर शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकार गण एवं थाना के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फरीद आलम ने सरकार एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के बारे में विस्तार से बताया साथ ही क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि त्योहार शान्ति और सौंदर्य पूर्वक मनाएं और सभी की भावनाओं का ख्याल रखें। इस बीच अन्य वक्तावों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान एसआई बाजो रजक, एसआई संदीप कुमार, एसआई गुलशन कुमार गौतम, एएसआई सहदेव महतो, एएसआई अखिलेश कुमार, मुखिया तेजी किस्पोट्टा, कृष्णा चौहान, पृथ्वी सिंह, विक्की सिंह, इस्माइल अंसारी, श्याम सिंह  के अलावे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

खलारी सीमेंट फैक्ट्री में सारे नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से किया जा रहा है कोयले का कारोबार

0

खलारी, 25 जून : खलारी सीमेंट फैक्ट्री कहने को तो सीमेंट फैक्ट्री है परंतु यहां शुद्ध रूप से वैध एवं अवैध कोयले का कारोबार चलाया जाता है। यहाँ सीमेंट कारोबार के आड़ में छोटे स्तर पर कोयला का कारोबार शुरू किया गया था और अब वही कारोबार योजना बध तरीके से इतना बढ़ गया कि सीमेंट का नामोनिशान तक बाकी नहीं रहा। फैक्ट्री के सारे कल पुर्जे स्क्रैप के नाम पर कब का बेचा जा चुका है और अब यहां विभिन्न कंपनियों का कोयला स्टॉक किया जाता है और उसे रैक के माध्यम से उनके गंतव्य स्थानों तक भेज दिया जाता है। इस बीच कोयले में कई तरह की हेरा फेरी भी की जाती है। जानकार बताते हैं की यहां कोयला का स्टॉक जमा किया जाता है फिर उसमें अवैध तरीके से खरीदा हुआ कोयला, चारकोल एवं बैंड कोल मिलाकर खपाया जाता है। जिससे कोल कम्पनी की बदनामी तो होती ही है साथ ही पावर प्लांट और जहाँ कोयला भेजा जाता है उनको भी चुना लगाया जाता है। फैक्ट्री के चारदीवारी के अंदर होने वाले इस गोरखधंधे से जिम्मेदार और संबंधित अधिकारी भी अनभिज्ञ एवं मुक्त दर्शक बने हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस कोयले के अवैध कारोबार में सभी का हिस्सा बंधा हुआ है। इधर सारा दिन ट्रकों के माध्यम से कोयला फैक्ट्री के अंदर गिराया जा रहा है वहीं शाम होते ही ट्रकों के परिचालन की आपाधापी और भी बढ़ जाती है, कारण यह है कि इसी एक नंबर के ट्रकों के बीच में दो नंबर के ट्रकों को फैक्ट्री के अंदर घुसाया जाता है। इस ट्रकों की होड़ और आपाधापी में ग्रामीणों की जान सांसत में फंसी हुई है। इसी क्रम में शनिवार की शाम एक ट्रक ने बैंक चौक को ही उड़ा दिया।

ग्रामीण बताते हैं कि ट्रकों के परिचालन में दिन भर धूल का गुबार उड़ता रहता है साथ ही ट्रकों के कारण रास्ते पर चलना भी दुभर हो गया है, जबकि इसी रास्ते से स्कूल के बच्चे भी स्कूल आना-जाना करते हैं तथा इसी रास्ते पर अंचल व ब्लॉक कार्यालय होने की वजह से ग्रामीणों का भी आना जाना लगातार बना रहता है। शहीद चौक से लेकर फैक्ट्री गेट तक धूल का गुबार उड़ता रहता है साथ ही ओवर ब्रिज के समक्ष हमेशा जाम लगा रहता है। धूल के लिए ना तो पानी का छिड़काव किया जाता है और ना ही किसी तरह का कोई उपाय। सारे ट्रक बिना त्रिपाल के लगातार कोयले के ढुलाई में लगे रहते हैं जिससे यहां के निवासियों, स्कूल के विद्यार्थियों एवं दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राम भक्तों के लिए

वेतनमान गुहार यात्रा में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब, विधायक का आवास घेरा…पूछा-आखिर साढ़े तीन साल बाद भी टेट पास के वेतनमान पर क्यों नहीं हुई पहल…?

0

गिरिडीह : झारखंड राज्य टेट सहायक, अध्यापक समन्वय समिति, प्रदेश कमेटी के बैनर तले लंबे समय से मांग वेतनमान की आवाज के साथ दो किलोमीटर तक खचाखच भीड़ के साथ गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सानू का आवास घेरा गया. भारी भीड़ के साथ वेतनमान की गुहार यात्रा निकाली गई और  विधायक आवास तक पैदल मार्च किया गया इस दौरान एक मांग वेतनमान का नारा बुलंद किया।

सभास्थल पर विधायक को वार्ता करनी पड़ी

कुछ देर बाद विधायक ने 10 सदस्यीय वार्ता की एक टीम को वार्ता के लिए बुलाया. इसपर समन्वय समिति के सदस्यों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपको जो भी बात कहनी है तो, सभास्थल पर आएं. इसके बाद सबों के समक्ष विधायक आएं. सभास्थल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मैंने सचिव को वेतनमान के लिए पत्र लिखा है. सचिव और सभी उच्च पदाधिकारियों की उपस्थिति में टेट पास प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें वेतनमान के फार्मूले पर बात की होगी।

आखिर सरकार ने क्यों की वादाखिलाफी…?

कहा गया कि सरकार ने वादाखिलाफी की है. महाधिवक्ता के प्राप्त परामर्श के आधार पर 14042 सहायक अध्यापक को सीधे वेतनमान दिया जाये, क्योंकि मुख्यमंत्री ने हर मंच से यह घोषणा करते हुए कहा था कि हमारी सरकार बनते ही तीन महीने के अंदर तमाम टेट पास सहायक अध्यापकों को वेतनमान दूंगा, लेकिन आज साढ़े तीन साल बीत जाने के बावजूद टेट पास को वेतनमान के बारे पहलकदमी नहीं हुई है. कई राज्यों ने जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, त्रिपुरा आदि राज्यों में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों को वेतनमान दिया गया है।

वेतनमान गुहार यात्रा में ये लोग थे शामिल

वेतनमान गुहार यात्रा में मिथिलेश उपाध्याय, झरीलाल महतो, संजय मेहता,  मनोज शर्मा, सीमांत घोषाल, महेश मेहता, सज्जाद हुसैन, नफीस अख्तर, मुख्तार अंसारी, मिथलेश यादव, अरविंद कुमार, बासुदेव यादव, चंदन ठाकुर यदुवंशी, गौरव शशिकांत मिश्रा, सिकंदर राय, रोहित कुमार, ताहिर हुसैन, सरफराज अंसारी,  कैलाश मेहता, बिनोद यादव, मनोहर कुमार वर्मा, भोला महतो, रियाजुल अंसारी,  निरंजन कुमार, शौकत अली, बद्री नारायण शर्मा, चिंटू कुशवाहा, दीपक सिंह,  दिलीप यादव, सुबल मंडल, गौतम मंडल, सहित हजारों सहायक अध्यापक शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

बीके पाठशाला डकरा सुभाष नगर ने मम्मा डे के रूप में मनाया मातेश्वरी जगदंबा का 58वीं पुण्य स्मृति दिवस, मम्मा के जीवन की सबसे बड़ी शिक्षा हर घड़ी अंतिम घड़ी है, ऐसी सोच रख कर्म करो

0

डकरा, 24 जून : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि गुमला शाखा के नेतृत्व में संचालित बीके पाठशाला डकरा सुभाष नगर केन्द्र पर संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा की 58वीं पुण्य स्मृति दिवस मम्मा डे के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर नेता सह पूर्व जिला परिषद अब्दुल्ला अंसारी एवं बेती पंचायत की मुखिया सरिता देवी उपस्थित रहें। इस अवसर पर मम्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। केंद्र में मौजूद अनेकों  बहन-भाइयों ने दीप प्रज्वलित व कैंडल लाइटिंग करते हुए मम्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया ।  केंद्र के नियमित बीके प्रीति बहन ने कहा कि मम्मा ज्ञान, स्नेह और शांति की मूर्ति थी। उनके सामने कितना भी क्रोधी मनुष्य जाता था वह शांत और शीतल हो जाता था। यही कारण है कि उन्हें मातेश्वरी जगदंबा कहा जाता है। उनका व्यवहार अपने आप में एक उच्च आदर्श रहा। बहन प्रीति ने कहा कि मातेश्वरी जगदम्बा पूरे विश्व की मां थी। वह पूरे विश्व को अपना मानती थी। मम्मा के जीवन की सबसे बड़ी शिक्षा हर घड़ी अंतिम घड़ी है, ऐसी सोच रख कर्म करो, को बताते हुए कहा कि मम्मा ने सिर्फ उपदेश नहीं दिये बल्कि हर कर्म का प्रयोग करके सिखाया। मम्मा खुद आदर्श प्रस्तुत कर दूसरों के लिए प्रेरणा पेश की। यही कारण रहा कि वह मम्मा के रूप में जानी गई और पूरे विश्व के लिए वह एक आदर्श बनी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। वही मुख्य अतिथि अब्दुल्ला अंसारी एवं सरिता देवी ने ब्रह्मकुमारी संस्था के गुणों का बखान करते हुए दोनों ने आगे बेहद का सेवा करने की बात कही। वही वक्ताओं ने जगदंबा सरस्वती मां को गुणों की धनी बताया। साथ ही कहा आज मानव पतन की ओर जा रहा है और अपनी मर्यादाओं को भूलते हुए कलयुग के वशीभूत हो रहा है लेकिन परमपिता परमात्मा शिव बाबा के बताए हुए मार्ग में चलने से कलयुग से सतयुग जैसा माहौल निर्मित हो जाता है। उन्होंने कहा की परमात्मा तो सबके लिए एक जैसा देता है लेकिन जो करेगा सो पाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मुरली से हुई। इस कार्यक्रम में बरवाडीह से चलकर आई हिमानी बहन ने एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि पूनम बहन ने मम्मा के पसंदीदा फल का विशेष ख्याल रखते हुए भोग लगाने के लिए अंगूर लाया। अंत मे सभी बहन- भाइयों ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी व हलवा ग्रहण किया। मौके पर अशोक मंडल भाई, संजय भाई, गणेश भाई, कृष्णा भाई, विमला बहन, ममता बहन, अलका बहन सुनिधि बहन, अनुष्का बहन, टिंकी बहन, पिंकी बहन, संगीता बहन, अमिता बहन, शकुंतला बहन, भूमि बहन, आरती बहन सहित अनेकों बहन-भाई मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

हजरीबाग महिला कांग्रेस की कार्यकारणी की बैठक

0

हजरीबाग महिला कांग्रेस की कार्यकारणी की बैठक में पहुंची प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सुश्री गुंजन सिंह जी बैठक में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमारी बाखला जी, कार्यकारी अध्यक्ष बेबी देवी जी,साथ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव सह बरकट्ठा विधानसभा की प्रभारी पिंकी सिंह जी, रामगढ़ महिला अध्यक्ष अनु विश्वकर्मा जी, पूजा जी यूवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव जी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत जी,जिला उपाध्यक्ष के•डी सिंह जी, ललितेश्वर चौधरी जी, निसार खान जी, दिलीप रवि जी ,विजय सिंह जी, मुगेश्वर चौधरी जी सहित जिले से कई महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

News : Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के चलकुसा प्रखंड के सेवाटांड पंचायत में REO रोड सेवाटांड से भिकनाडीह होते हुए बड़ाकर नदी तक के पथ निर्माण का शिलान्यास

0

हजारीबाग के चलकुसा प्रखंड के सेवाटांड पंचायत में REO रोड सेवाटांड से भिकनाडीह होते हुए बड़ाकर नदी तक के पथ निर्माण कार्य का माननीय विधायक अमित कुमार यादव जी ने आज शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत किया जाना है। मौके पर विधायक ने कहा कि इस पथ का उपयोगिता इस क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन इस सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गया है। जर्जर पथ निर्माण की मांग ग्रामीण वर्षों से कर रहे थे। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए हमने इस पथ का निर्माण कराने के लिए पहल किया। साथ ही प्रथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाया। अब इस सड़क के बन जाने से लोगों को अवागमण में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीणों की समस्याओं का निदान कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। विधायक ने सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को आगे आने का आह्वान किया। विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों को अपनी देखरेख में पथ का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराने की अपील की। साथ ही संवेदक को गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करने वाले संवेदक पर कारवाई की जाएगी।

इस मौके पर विधायक के साथ में स्थानीय जनप्रतिनिधि स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रामदेव यादव जी, पूर्व मुखिया लखन साव जी, राम प्रसाद यादव जी, गोविंद चौधरी जी, धानेश्वर राणा जी, कामेश्वर सिंह जी एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

News : – Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

विधिक सेवा सह कानूनी सशक्तिकरण शिविर का हुवा आयोजन

0

खलारी, 24 जून : खलारी प्रखंड कार्यालय के राजीव गाँधी सेवा केंद्र भवन के सभागार में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार राँची के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिविल कोर्ट राँची के द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गईं।  जिसके निमित्त डालसा के उद्देश्यों को बताया गया। इसके अंतर्गत नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, आपसी विवाद पर मध्यस्ता  

,असंगठित श्रमिकों का निबंधन, पीड़ित मुवाबजा अधिनियम का लाभ, मोटर दुर्घटना क्लेम के तहत मुवाबजा, आपदा प्रबंधन के तहत सहयाता, नसा पीड़ितों के लिए विधिक सहायता, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता, मानसिक रोगियों को विधिक सहायता संरक्षण, डायन विसाही  अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूकता सहित विधिक जानकारियां दी गई। इस कार्यक्रम में प्रखंड के तरफ से परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया जिनमें मनरेगा जॉब कार्ड-6 ,पूर्णता प्रमाण पत्र-11 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण- स्वीकृत-7, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना खाध आपूर्ति- 20, जे.एस.एल.पी.एस. द्वारा बीज वितरण-15, कृषि विभाग-के.सी.सी.-2, अंचल कार्यालय द्वारा  निवास प्रमाण पत्र-1, आय प्रमाण पत्र-1 पारिवारिक सूची निर्गत-2, पशुपालन विभाग द्वारा-बतख चूजा वितरण, स्वस्थ्य विभाग द्वारा जाँच एवम दवाइयां 47 लोगों को दी गई।

कार्यक्रम का संचालन डालसा के सत्यपाल शर्मा ने किया।  इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी लेख राज नाग, अंचल अधिकारी शिशुपाल आर्या, प्रमुख सोनी तिग्गा, जिला परिषद सरस्वती देवी विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, श्रमिक प्रतिनिधि कृष्णा चौहान, पूर्व जीप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी, पी.एल.वी रंजना गिरी, 

बी.पी.ओ विनय कुमार, नाजिर अजित कुमार, सभी पंचायत प्रतिनिधि, सभी रोजगार सेवक, सभी मुखिया सहित ग्रामीण उपस्थित रहें।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium