न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
गुमला जिला मुख्यालय में निकल गया, महा रामनवमी का विशाल जुलूस, गुमला में महा रामनवमी की एक अलग पहचान है, अद्भुत विशाल महा रामनवमी जुलूस, में झांकी, लेजर लाइट, लाठी डंडे,और अस्त्र-शास्त्र का किया गया प्रदर्शन
आकर्षण का केंद्र बना, ढोल – नगाड़ा, डंका – तासा ( बाजा ) और रामायण पर आधारित झांकियां का हुआ अद्भुत प्रदर्शन
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय की एक अलग पहचान हैं , हर साल की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय महावीर मंडल गुमला के तत्वाधान में महारामनवमी त्योहार, पर निकाली गई, अद्भुत और विशाल महारामनवमी जुलूस,उक्त जुलूस में लगभग 30 अखाड़े शामिल हुए, महारामनवमी त्योहार को लेकर गुमला जिला मुख्यालय सहित समस्त गुमला जिला में महारामनवमी का त्योहार धूमधाम से हुआ संपन्न, समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैं, महा रामनवमी त्योहार को लेकर, विभिन्न मुख्य चौक – चौराहों को महावीरी झंडा, भगवा झंडा,और केसरिया पताकों से पट्टा पूरा क्षेत्र, जिला मुख्यालय, सहित पूरे गुमला जिला, में जगह-जगह विद्युत सज्जा लेजर लाइट, डीजे साउंड, रामायण और रामायण काल से संबंधित,श्री राम दरबार सहित समस्त पत्रों से संबंधित अपने आराध्यों के प्रति समर्पित सनातन हिंदू धर्मलंबियों के आराध्या भगवान पुरुषोत्तम श्री राम, माता सीता, भरथ, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, श्री राम भगवान के पिताश्री अयोध्या के नरेश राजा दशरथ, माता कौशल्या, माता केकई, माता सुमित्रा और श्री राम भक्त भगवान वीर हनुमान के पिता केसरी नंदन, माता अंजनी और भगवान वीर हनुमान जी से संबंधित विभिन्न आकार प्रकार के विशाल चित्र और कट्टाउट आदि से पूरे क्षेत्र को पाट्ट दिया गया हैं और महारामनमी के प्रातः होते ही समस्त मंदिरों में सनातन हिंदू धर्म लंबियों ने पूजा अर्चना को लेकर, उमड़ी जन सैलाब , गुमला जिला मुख्यालय से मात्र 21 किलोमीटर दूर स्थित पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त भगवान वीर हनुमान जी की जन्मस्थली अंजन धाम गुमला में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंजन धाम गुमला में विशाल भव्य मेला, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ. सहित माता अंजनी के गोद में बैठे नन्हा वीर हनुमान की अद्भुत मूर्तियों की पूजा अर्चना,और भंडारा – प्रसाद वितरण, किया गया , अंजन धाम में महा रामनवमी के अवसर पर अद्भुत विशाल मेला और भगवान श्री राम और वीर हनुमान के दर्शन अभिलाषी भक्तगण अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करने के उद्देश्य से पुरुषोत्तम भगवान श्री राम भक्त वीर हनुमान की जन्मस्थली अंजन धाम में भक्त जनों की उमड़ी जन सैलाब , क्योंकि पूरे भारतवर्ष में एक मात्र अद्भुत अंजन धाम मंदिर है जहाँ अंजनी माता की गोद में बाल रूप में भगवान वीर हनुमान का अद्भुत आकर्षक मूर्ति स्थापित है, बताते चलें की भगवान श्री राम के भक्ति वीर हनुमान की जन्मस्थली अंजन धाम अपने आप में विभिन्न आकार प्रकार के रहस्यों को समेटे हुए हैं, अंजन धाम के उक्त रहस्यमय गुफा में माता अंजनी अपने पुत्र वीर हनुमान को गोद में ली हुई है और देवों के देव महादेव के नौवे रुद्र अवतार के रूप में भगवान वीर हनुमान जी को अंजनी माता ने अपने कोख से ( वीर हनुमान ) को जन्म दी है, फलस्वरूप सनातन हिन्दु धर्म लंबियों ने अपने आराध्य के दर्शन हेतु अंजन धाम में भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के भक्त वीर हनुमान के दर्शनार्थ सनातन हिंदू धर्म लंबियों और भक्त जनों की लगातार भीड़ उमड़ पड़ी हैं , उक्त महा रामनवमी त्यौहार के अवसर पर लगने वाले मेले में भारत देश सहित, श्री राम, भक्त वीर हनुमान के अनन्यभक्त उडीसा प्रदेश , मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ यूपी,बिहार और झारखंड राज्य के भक्तों सहित विदेशी पर्यटक अपने आराध्य भगवान पुरुषोत्तम श्री राम के भक्त हनुमान जी की जन्मस्थली और अंजन धाम की पावन धरती (अंजन धाम ) के दरबार में माथा टेककर अपने आप को धन्य होने की अनुभूति प्राप्त करते हुए और अपनी मनीता पूर्ण होने पर माता अंजनी और भगवान वीर हनुमान की पूजा अर्चना करने के उद्देश्य से महा रामनवमी के दिन भारी संख्या में भक्तों का जनसैलाब उमड पड़ा है , झारखंड की राजधानी के बॉर्डर क्षेत्र में स्थित गुमला जिला मुख्यालय में अद्भुत विशाल महारामनवमी जुलूस अपना एक अलग पहचान बना चुका है, महा रामनवमी के दिन गुमला जिला मुख्यालय स्थित टावर चौक ( शहीद चौक ) से प्रारंभ होती है , महा रामनवमी का अद्भुत और विशाल जुलूस, जो, पालकोट रोड, घाटो बगीचा, सिसई रोड , पुन: टावर चौक (शहीद चौक ) , मेन रोड, काली मंदिर रोड, लोहरदगा रोड , थाना रोड गुमला होता हुआ, पुनः टावर चौक ( शहीद चौक ) में पहुंचकर देर रात उक्त जुलूस का समापन होता है l उक्त महा रामनवमी का विशाल जुलूस में गुमला जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों अखाड़ों के खिलाड़ी अपने परंपरागत वेशभूषा में बड़े – बूढ़े बुजुर्ग, नर नारी, युवाओं, युवक युवतियाँ और बालक – बालिकाएं भी अपने-अपने , हाथों में लाठी डंडे – तलवार विभिन्न आकार प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन कर लोगों को अचंभित करते दिखे , उक्त महा रामनवमी त्योहार के विशाल जुलूस को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन के गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, गुमला जिला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां के संयुक्त निर्देशानुसार गुमला जिला के गुमला अनुमंडल, बसिया अनुमंडल और चैनपुर अनुमंडल के सभी संबंधित पदाधिकारियों, सहित समस्त अनुमंडल पदाधिकारी, और समस्त प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी , जिला के समस्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, संबंधित मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों एंव ( महिला एंव पुरुष ) पुलिस सशस्त्र बल के जवानों, परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस अपने-अपने ड्यूटी पर तैनात रहे , उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए , सड़क में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाना, अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, वही सोशल मीडिया पर रिल बनाने, और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की हिदायत दी गई थी, और शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न करने के लिए, जुलूस एवं अखाड़ो से संबंधित पदाधिकारियों और सदस्यों को भी न्यायालय से संबंधित नियमों को पालन करने का निर्देश दिया गया था l
