29.8 C
Ranchi
Thursday, July 2, 2026
Advertisement
Home Blog Page 685

गिरिडीह में अंबेडकर जंयती पर कई कार्यक्रम,विधायक सोनू ने कहा-हमसब देशवासी संविधान निर्माता के कर्जदार

0

गिरिडीह : संविधान निर्माता बाबा भीमराव अबेंडकर जंयती को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह में कई कार्यक्रम के आयोजन किये गये। सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित अबेंडकर पुस्तकालय पहुंचे। विधायक सोनू और झामुमो अध्यक्ष ने संविधान निर्माता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सिहोडीह में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सदर विधायक सोनू ने कहा कि पूरा देश संविधान निर्माता का कर्जदार है। क्योंकि देश को आदर्श और व्यावहारिक संविधान देने का सौभाग्य बाबा भीमराव डा. अंबेडकर को जाता है.

कई सामाजिक संगठनों ने जुलूस निकाला

विधायक सोनू ने कहा कि एक तरफ लोकतंत्र को सुरक्षित करने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है तो, ऐसे में संविधान निर्माता की जंयती मनाना समाज के लिए और महत्वपूर्ण हो जाता है. विधायक सोनू ने शहर के अबेंडकर चौक में भी संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर उनके साथ झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा, दिलीप रजक, गौरव कुमार, अभय सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। अबेंडकर जयंती को लेकर ही अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं ने शुक्रवार को जुलूस भी निकाला।

बाइक सवार युवकों ने शहर का भ्रमण किया

झामुमो नेता गौरव कुमार के नेतृत्व में निकले जुलूस में काफी संख्या में बाइक सवार युवकों ने शहर भ्रमण किया और बाबा भीम राव अबेंडकर के समर्थन में नारे लगाते हुए टावर चौक पहुंचे, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा नेता विनय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे, जबकि व्हीट्टी बाजार स्थित रविदास टोला से ही युवाओं ने बाइक रैली निकाली। बाइक रैली शहर भ्रमण करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां युवाओं ने बाबा भीम राव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह नगर निगम: टोल टैक्स की वसूली निजी एंजेसी को देने का कई वार्ड पार्षदों ने किया विरोध, डीसी को ज्ञापन सौंपा गया

0

गिरिडीह: नगर निगम इन दिनों अपने नये-नये नियमों के कारण सुर्खियों में है. निगम की दुकानों के किरायों में बढ़ोतरी किये जाने, शहरी क्षेत्र की साफ-सफाई ,टोल टैक्स व अन्य करों की वसूली का जिम्मा निजी कपंनियों के हाथों में सौंपे जाने से शहरवासियों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं निगमकर्मियों के हाथ हाशिये पर चले गये हैं, जिससे निगमकर्मियों में भी मायूसी है. हालांकि अस्थाई निगमकर्मी इस संबंध में खुलकर बोलने से बच रहे हैं, किंतु अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं. ताजा मामला टोल टैक्स की बंदोबस्ती को लेकर है.  

भाजपा अध्यक्ष ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है

बताया जाता है कि टोल टैक्स की बन्दोबस्ती भी निजी कंपनी को दिये जाने का प्रस्ताव है, जिसपर नगर निगम के 35 में से 21 वार्ड पार्षदों ने पहले ही असहमति जताते हुए विरोध किया है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने महादेव दुबे ने इस संबंध में गिरिडीह के उपायुक्त को ज्ञापन देकर टोल टैक्स की बन्दोबस्ती निजी हाथों में दिये जाने के निगम के निर्णय को अव्यावहारिक़ बताते हुए विरोध जताया है. ज्ञापन में भाजपा नेता ने कहा कि टोल टैक्स की वसूली निजी हाथों में दिये जाने से अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ेगा। जबकि टोल टैक्स निगम की आय के प्रमुख स्त्रोत हैं, जिससे निगमकर्मियों का वेतनादि का भुगतान होता है. भाजपा नेता ने कहा कि इससे पहले भी शहर में होर्डिंग/फ्लैक्स लगाने का जिम्मा एक निजी कंपनी को दिया गया। जिसके कारण निगम को भारी-भरकम राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा. यह जांच का मामला है.

शासी निकायों का मकसद जन सुविधा जुड़ा है

भाजपा नेता ने कहा कि निजी कंपनी वाले अपनी शर्तों पर बेरोजगार लोगों की सेवा लेते हैं और समय पर मजदूरी तक नही देते हैं, जिसके कारण उन्हें धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवकों को इस त्रासदी से भी कई बार रू-ब-रू होना पड़ता है. इधर टोल टैक्स मामले को लेकर कई वार्ड सदस्यों ने कहा कि पहले ही उनलोगों ने अपना विरोध जताया। हालांकि नगर निगम प्रशासन द्वारा बोर्ड की बैठकों में इन मसलों को दुरूस्त करने एवं पार्षदों की भावनाओं का सम्मान किये जाने का आश्वासन मिलता है लेकिन होता वही है जो कुछ लोग चाहते हैं. ये शहरवासियों के हित में नहीं है।

होल्डिंग मद में पांच से दस फीसद रिबेट के लाभ से वंचित

कुछ जानकार जागरूक लोगों का कहना है कि कई सालों से होल्डिंग टैक्स एंव पानी का टैक्स एक निजी एंजेसी के द्वारा वसूला जा रहा है। लेकिन कई प्रकार की भ्रांतियों एंव पारदर्शिता के अभाव में प्रावधानों के बाद भीं होल्डिंग करदाताओं को मार्च-अप्रैल माह में होल्डिंग मद में पांच से दस फीसद रिबेट का लाभ नही मिल रहा है. अनेक करदाता को इसकी जानकारी तक नहीं है। लोगों का कहना है कि निजी कंपनी का काम पहले अपना हित होता है जबकि शासी निकायो का मकसद ही पहले जन सुविधा है.

राम भक्तों के लिए

धनबाद: 12 सालों से ताले में बंद अपनी ऐतिहासिक धरोहर के इतिहास-भूगोल की सही जानकारी भी नहीं रखते कांग्रेसी…?

0

हेमंत सरकार में कांग्रेस साढ़े तीन सालों से झारखंड सरकार में शामिल है. कांग्रेस कोटे से 4 मंत्री भी हैं. सरकार में उनकी हनक है, फिर भी कार्यालय में पिछले 12 सालों से ताला बंद है. वर्तमान में कार्यालय की हालत देखकर कांग्रेसियों की खादी पर दाग दिखने लगे हैं. कार्यालय परिसर जंगल में तब्दील हो गया है. वैसे तो बुधवार को कांग्रेस के सत्याग्रह के कार्यक्रम में राहुल गांधी के खिलाफ हो रही कथित साजिश के खिलाफ था, लेकिन कार्यालय बंदी का मामला इस पर भारी दिखा.

धनबाद : धनबाद के कांग्रेसियों को 12 सालों से ताले में बंद अपनी ऐतिहासिक धरोहर का इतिहास, भूगोल भी नहीं मालूम है. बुधवार को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे मंच से यह कह रहे थे कि ताले में बंद कांग्रेस कार्यालय की आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी ने रखी थी. लेकिन सच्चाई यह है कि इसकी आधारशिला धनबाद जिला कांग्रेस के पहले अध्यक्ष रंगलाल चौधरी ने रखी थी. यह बात सच है कि श्रीमती इंदिरा गांधी इस कार्यालय में आई थी, लेकिन वह कार्यालय की आधारशिला रखने नहीं, कार्यालय बनने के बाद आई थी. उनके आने का मकसद था कि उस समय के सर्वाधिक चर्चित और कद्दावर कांग्रेस नेता बीपी सिन्हा की स्मृति में एक पुस्तकालय का शिलान्यास करना. कार्यालय परिसर में शिलापट्ट आज भी मौजूद है. जबकि मंच से इन बातों की कोई चर्चा नहीं की गई. सवाल उठता है कि जानबूझकर प्रदेश प्रभारी को गलत जानकारी दी गई या कांग्रेस कार्यालय के इतिहास की जानकारी धनबाद के कांग्रेसियों को है ही नहीं.

आयोजन के पूूूर्व खोज-खबर क्यों नहीं ली गई?

बता दें कि बुधवार से एक दिन पहले कार्यालय खुलवाने के लिए बुजुर्ग कांग्रेसियों ने भी धरना दिया था. तो क्या उन बुजुर्ग कांग्रेसियों को भी कांग्रेस की ऐतिहासिक धरोहर धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय के इतिहास की जानकारी नहीं थी? अगर जानकारी नहीं थी तो, आयोजन के पहले इसकी खोज-खबर क्यों नहीं ली गई, ये अहम सवाल है. प्रदेश प्रभारी की उद्घोषणा के बाद तो यह प्रश्न भी उठ रहा है कि क्या एक जिम्मेवार व्यक्ति को कुछ बोलने से पहले उसकी जांच-पड़ताल नहीं करनी चाहिए थी? क्या गलत जानकारी देने के खिलाफ अब धनबाद जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से पूछताछ की जाएगी या जिस तरह से कार्यालय में ताला बंद है, उसी तरह से इस सवाल को भी ताले में बंद कर दिया जाएगा.

बन्ना गुप्ता ने एक बार ताला तोड़वाया था

दरअसल, 12 सालों से बंद धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय खुलवाने की कभी ठोस पहल नहीं की गई. इसके पहले भी मंत्री बन्ना गुप्ता आए थे. उसके बाद उनकी ललकार पर कांग्रेस के एक नेता ने कार्यालय का ताला तोड़ दिया था. हल्ला मचने के बाद फिर से ताला बंद हो गया. उस समय भी कार्यालय नहीं खुला. बन्ना गुप्ता ने कहा कि अगर प्रदेश प्रभारी कहें तो, वह अभी मंत्री पद से इस्तीफा देकर कार्यालय का ताला तोड़कर धनबाद जिला कांग्रेस के हवाले कार्यालय को कर देते हैं. हालांकि बाद में उन्होंने मंच से उतरने के बाद इस बात को संभाला और कहा कि वह एक संवैधानिक पद पर हैं, ऐसे में कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही इसे खोला जा सकता है.

क्या कार्यालय का मामला कैबिनेट में गूंजेगा…?

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने मुकदमे को वापस ले लिया था, इसलिए अब मामला सबजुडिस भी नहीं है. जिला परिषद पूर्व में बाजार दर के आधार पर कार्यालय हैंड ओवर करने को तैयार था. लेकिन कांग्रेसियों ने स्वीकार नहीं किया. उनका कहना था कि लीज पर जमीन लेने के बाद कांग्रेसियों के खर्चों से भवन का निर्माण हुआ है. ऐसे में वह वर्तमान दर पर कार्यालय भाड़े पर नहीं लेंगे. यही मामला फंस गया है, फिर यह मामला रांची पहुंचा. रांची से लौटकर धनबाद जिला परिषद आया. बताया गया कि मामला अब कैबिनेट में जा सकता है और वहां से पास होने के बाद ही कोई निर्णय संभव है.देखना है बुधवार की घोषणा के बाद आगे क्या होता है.

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह के राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक में डीसी ने कहा-लंबित राजस्व मामलों को जल्द निबटाएं

0

गिरिडीह: जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से राजस्व, नीलामपत्र वाद एवं दाखिल-खारिज के लंबित मामलों से सम्बंधित किये जा रहे कार्यों के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गयी। इसमें मुख्य रूप से उत्पाद विभाग मत्स्य विभाग, परिवहन विभाग,खनन विभाग, निबंधन विभाग, विद्युत विभाग तथा अंचलवार राजस्व वसूली, ऑनलाइन दाखिल-खारिज मामले, अवैध जमाबंदी सहित अन्यान्य विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की गई।

लंबित दाखिल-खारिज मामलों को निष्पादित करने का निर्देश

बैठक के दौरान डीसी ने राजस्व संग्रहण सहित अन्य संबंधित मामलों के विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए संबंधित मामलों पर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही मासिक राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी। जिसमें उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने ऑनलाइन दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने लंबित दाखिल खारिज मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध जमाबंदी संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में अंचल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

अंचलाधिकारी नियमित रूप से बैठक करें

मौके पर डीसी ने कहा कि राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से राजस्व अधिकारी पूरा करें, ताकि लोगों को अपने राजस्व से संबंधित मामलों में त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर आम आदमी से जुड़ा हुआ है। इसलिए राजस्व अधिकारी लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य करें। राजस्व मामलों को तेजी से निपटाने के बारे में विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भूमि से संबंधित सभी मामलों को समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिए। डीसी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अंचल स्तर पर भी अधिकारियों के साथ नियमित रूप से बैठकें करें, ताकि लंबित पड़े राजस्व मामलों को शीघ्रता से निपटाया जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी अंचलाधिकारी, गिरिडीह जिला व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम: अविनाश पाण्डेय ने केंद्र पर किया प्रहार,कहा-विरोधी दलों की आवाज संवैधानिक संस्थाओं के जरिये दबाने पर आमादा हैं केंद्र सरकार

0

गिरिड़ीह: (कमलनयन) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में कांग्रेस देशभर में भाजपा सरकार के खिलाफ हमलावर है. मिशन 2024 के मद्देनजर झारखंड में प्रदेश आलाकमान के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी प्रकरण को लेकर प्रखंड स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन कर लोगों को महंगाई, बेरोजगारी एवं सरकारी जांच एंजेसियों के दुरुपयोग समेत अन्य मुद्दों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। वहीं मिशन 2024 को ध्यान में रखकर सतारूढ़ जेएमएम सरकार में शामिल कांग्रेस अपने बिखरे जनाधार को एकत्र करने में जुटी हुई है.

कांग्रेस की गोडसे की विचारधारा के साथ लड़ाई है : अविनाश पांडेय

गिरिडीह में गुरुवार को भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने राहुल गांधी प्रकरण को लेकर मोदी सरकार पर तीखे हमले किये और कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त की गई, उसके विरोध में देश भर के युवा उद्वेलित है। कहा कि कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन गोडसे की विचारधारा के साथ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों में देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, जिसके फलस्वरूप देशवासी कमरतोड़ महंगाई झेलने को विवश हैं. आमजन का घरेलू बजट अंसतुलित हो गया है.

विरोधी दलों की आवाज को दबाने की कोशिश

उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार जनता के सवालों को उठानेवाले विरोधी दलों की आवाज को संवैधानिक संस्थाओं के जरिये दबाने पर आमादा है. कहा कि राहुल गांधी की लड़ाई अब केवल कांग्रेस पार्टी की नहीं, अपितु जन-जन की भावना से जुड़ी लड़ाई है। देशभर में हो रहे कांग्रेस सत्याग्रह कार्यकर्मों में इसकी झलक देखी जा सकती है. हर तबके के लोग इसकी निंदा कर रहे हैं.

केंद्र के तुगलकी फरमानों से जनता तंग और तबाह है : राजेश ठाकुर

इससे पहले झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सत्याग्रह कार्यक्रम में इस वक्त देश संकट के दौर से गुजर रहा है. मंहगाई चरम पर है. बेरोजगारों के हाथों में काम नही हैं. आए दिन केन्द्र में सतारूढ़ भाजपा सरकार के तुगलकी फरमानों से जनता तंग और तबाह है. बाबा साहव अंबेडकर का संविधान खतरे में है. भाजपा सरकार मंहगाई, बेरोजगारी जैसे मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मजहब के नाम पर लोगों को आपस में लड़ा रही है और राहुल गांधी भाजपा की नफरत के बीच प्यार का संदेश दे रहे है.

भाजपा नफरत फैलाने की राजनीति पर उतारू

प्रदेश प्रमुख ने भाज़पा पर आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के वास्ते भाजपा नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है लेकिन कांग्रेस का इतिहास भाईचारे का रहा है. उन्होंने कहा कि 2024 में देश की जनता भाजपा को बेनकाब कर सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। कांग्रेस यह लक्ष्य पार्टी कैडरों की बदौलत हासिल करेगी। तमाम विरोधी दल एक हैं, जिसकी शुरुआत हो गई है।

मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में बनी हुई है भाजपा: बन्ना गुप्ता

सत्याग्रह कार्यक्रम को हेमंत सरकार में शामिल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पिछले कई सालों से भाजपा देश की जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में बनी हुई है. हमारे नेता जनता के मुद्दों को उठाते हैं, तो इन्हें यह गंवारा नहीं है, लेकिन इससे कांग्रेस कमजोर नहीं होगी और न ही चुनौतियों से घबराने वाली है, बल्कि चुनौतियों का डटकर मुकाबता करना कांग्रेस का इतिहास रहा है. पार्टी का हर कार्यकर्ता गंधक के समान है, जो अपने दल और शीर्ष के प्रति समर्पित है. सत्याग्रह कार्यक़म की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनजय सिंह और संचालन कार्यकारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कई नेताओं के अलावा युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस के पदधारी, नेता और काफी संख्या में जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

राम भक्तों के लिए

मंत्री ने पीरटांड़ सीएचसी के उद्घाटन के बाद कहा-अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय नहीं जाना होगा

0

गिरिडीह : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को पीरटांड़ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री ने कहा कि इस सीएचसी के शुरू होने से आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को इलाज कराने में सहूलियत होगी और बार-बार मुख्यालय की ओर नहीं दौड़ लगानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीएचसी को मॉडल रूप में तैयार किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं, ताकि व्यवस्थित तरीके से कार्यों को संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला और प्रखंड स्तर से स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं को सुगम बनाने को लेकर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

मंत्री ने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण व उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया

मौके पर मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाये। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ व बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है। ताकि राज्य के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि मरीजों समय पर उचित चिकित्सा और जांच की सुविधा मिलें। राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है कि मरीजों समय पर उचित चिकित्सा और जांच की सुविधा मिलें.इसके अलावा मंत्री ने कोविड केयर सेंटर, बरमोरिया का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर तैयार हुए आरटीपीसीसी लैब, पीएसए प्लांट वार्ड, कोविड जांच केंद्र समेत अन्य संसाधनों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही डेंगू, चिकन पॉक्स, मिजिल्स, चिकुनगुनिया तथा रेबीज की जांच भी की जायेगी। अब रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अन्य जिलों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।

मंत्री ने बच्चों से MR का टीका लेने का आग्रह किया

ग्र्उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुगम किया जा रहा है, ताकि जिले के लोगों को अपने ही जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके। मंत्री ने कहा कि अभी से एक माह तक MR अभियान चल रहा है। सभी से आग्रह है कि अपने 09 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को MR का टीका अवश्य लगवाएं। इस अभियान को सफल बनाने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि देश में कोविड का प्रकोप भी बढ़ रहा है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सभी जिलों में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए मॉक ड्रिल किया गया है।

डीसी ने कहा-सीएचसी में मरीजों को सभी सहूलियतें मुहैया कराई जाएंगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन व राज्य सरकार साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। सीएचसी के उद्घाटन होने से आमजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुगम रूप से मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं देने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। डीसी ने कहा कि मैं अपनी तरफ से मंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने इस बेहतर कार्य के लिए अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इस सीएचसी में लोगों काफी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। जिससे कि उन्हें इलाज कराने में सहूलियत होगी। निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, सिविल सर्जन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, डीपीएम, स्वास्थ्य विभाग व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने आपूर्ति विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन व उसकी प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

0

गिरिडीह : जिले के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा गुरुवार को आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में डीसी ने आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनकी प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से एनएफएसए, खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना, खाद्यान्न का आहार पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री, आधार सीडिंग, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान की क्रमवार समीक्षा की गई।

DSO को पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करने का निर्देश

मौके पर डीसी ने कहा कि आदिम जनजाति समूहों को प्रतिमाह उनके घर तक राशन पहुंचे, इसे सभी एमओ सुनिश्चित करेंगे, साथ ही गोदाम से ससमय खाद्दान्न का उठाव एवं लाभुकों के बीच वितरित करेंगे। इसके अलावा बैठक में डीसी ने NFSA के तहत फरवरी और मार्च में जिले में किये गए खाद्य वितरण की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुकूल काम न कर पानेवाले प्रखण्डों पर नाराज़गी जताते हुए खाद्य वितरण के कार्यों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। इसके अलावा ERCMS के तहत प्रखंडवार किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन किया जाए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण करने एवं उनके द्वारा लाभुकों को उपलब्ध कराए जा रहे राशन की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने निरस्त किए गए राशन कार्ड का लाभ जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे योग्य लोगों को देने का निर्देश दिया।

बैठक ये अधिकारी थे उपस्थि

डीसी ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे पीवीटीजी ग्रुप के लोगों के बीच सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे राशन की जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी से लेने के उपरांत सभी को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, आईएएस प्रशिक्षु उत्कर्ष कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

नीतीश कुमार ने जो पहल की है, हम उसके साथ हैं,विपक्षी पार्टियों को एक साथ आना होगा: अरविंद केजरीवाल

0
नई दिल्ली: यह जरूरी है कि देश की सब विपक्षी पार्टियां साथ आकर सरकार को बदले. नीतीश कुमार ने जो पहल की है, उसके साथ हम हैं. आजादी के बाद की सबसे भ्रष्ट सरकार इस वक्त काबिज है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अभी बहुत सारे सवाल है, लेकिन धीरे-धीरे उन सभी का जवाब मिलेगा. केंद्र के खिलाफ हम सबको मिलकर रहना होगा. दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. इससे पहले नीतीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मिले थे.

विपक्षी एकता के लिए हम सब साथ आ रहे हैं : नीतीश कुमार

नीतीश कुमार दिल्ली में सबसे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिले. इसके बाद  नीतीश कुमार आज उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार का कहना है ज्यादा से ज्यादा विपक्षी दलों को एक साथ लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम अधिक से अधिक राजनीतिक दलों तक पहुंचेंगे और एक साथ आगे बढ़ेंगे. श्री कुमार ने कहा कि हम यथासंभव विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे. जिसके लिए हम दिल्ली आए थे,वो सब बात हो गई है. अब अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात हो गई. विपक्षी एकता के लिए हम सब एक साथ आ रहे हैं.

राम भक्तों के लिए

जो पैमाना राहुल के मामले में अपनाया गया, अगर वही सभी मामलों में लागू कर दिया जाए, तो संसद ही खाली हो जाएगी : आनंद शर्मा

0

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद भी सरकारी आवास में रह रहा हूं. किसी सांसद का कार्यकाल खत्म होने के बाद आवास की सुविधा अधिकृत रूप से दी जाती है, उसके नियम हैं। मैं जिस घर में रह रहा हूं, वहां अधिकृत रूप से रह रहा हूं। मैं अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद मार्केट रेट पर किराया देकर रह रहा हूं। राहुल गांधी को मानहानि के मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के मामले को भारतीय न्यायापालिका के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ करार देते हुए बुधवार को उम्मीद जताई कि ऊपरी अदालत में यह निर्णय बदलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो पैमाना राहुल गांधी के मामले में लागू किया गया है, अगर वही सभी मामलों में लागू कर दिया जाए तो संसद खाली हो जाएगी।

25 अप्रैल को पटना की एक अदालत में सशरीर पेश होंगे राहुल गांधी

उधर, पटना की एक अदालत ने मोदी उपनाम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर दायर मानहनि के मुकदमे में उन्हें 25 अप्रैल को पेश होने को कहा है। राहुल की इसी टिप्पणी को लेकर भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने पटना की अदालत में उन पर मानहानि का मुकदमा किया है। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आदि देव की एमपी-एमएलए अदालत ने इस साल 18 मार्च को एक आदेश पारित कर राहुल गांधी को 12 अप्रैल को पेश होने को कहा था।

सुशील मोदी ने किया है मुकदमा

हालांकि, बुधवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा कि फिलहाल पूरी टीम सूरत वाले मुकदमे में व्यस्त है। इस पर जज ने गांधी के वकील से कहा कि वह मामले की अगली सुनवाई के दौरान 25 अप्रैल को कांग्रेस नेता की सशरीर उपस्थिति सुनिश्चित करें। सुनवाई पूरी होने के तुरंत बाद, सुशील मोदी की ओर से बहस करने वाली एक वरिष्ठ वकील प्रिया गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि शिकायतकर्ता के पक्ष की ओर से सारी गवाही हो चुकी है, सभी साक्ष्य अदालत को दिए जा चुके हैं.

राम भक्तों के लिए

खेलो इंडिया वीमेंस लीग की विजेताओं से मिले डीसी, कहा-खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया,15 अगस्त को सभी को पुरस्कृत किया जाएगा

0

गिरिडीह : खेलो इंडिया वीमेंस लीग 2023 के विजेता खिलाड़ियों ने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से औपचारिक मुलाकात की। उपायुक्त ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी हौसलाअफजाई की। खिलाड़ियों से मुखातिब होते हुए ड़ीसी ने कहा कि खेल के प्रति समर्पण का भाव होना बेहद जरूरी है। जिले के खिलाड़ियों ने गिरिडीह जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों के बेहतर जीवन की कामना की। इस दौरान डीसी ने उनकी समस्याओं को भी सुना तथा उसके समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 15 अगस्त 2023 को सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

पीरटांड़ की अमृता कुमारी को ब्रॉन्ज मेडल मिला

गौरतलब हो कि 25 और 26 फरवरी 2023 को मधुबन, डुमरी में आयोजित रोड साइकिलिंग लीग के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जूनियर गर्ल्स इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (15 kms) में गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड की अमृता कुमारी को ब्रॉन्ज मेडल मिला। साथ ही खेलो इंडिया ट्रैक साइकिलिंग लीग के तहत खेलगांव में सिद्धू-कान्हू साइकिलिंग लीग में अमृता कुमारी को कुल पांच मेडल 1. Keirn (सिल्वर मेडल) 2. 500 mts (टाइम ट्रायल में सिल्वर मेडल), 3. Scratch में ब्रॉन्ज मेडल 4. 2 KMIP में ब्रॉन्ज तथा SPRINT में ब्रॉन्ज मेडल मिला है।

इसरी बाजार की लक्ष्मी कुमारी को कुल पांच मेडल मिले

इसके अलावा 23 और 24 दिसंबर 2022 को गढ़वा जिला में आयोजित 4Th झारखंड स्टेट साइकलिंग चैंपियनशिप 2022 में गिरिडीह जिला की निमियाघाट, इसरी बाजार निवासी लक्ष्मी कुमारी को 15 किलोमीटर रोड साइकिलिंग में ब्रॉन्ज मेडल मिला है। साथ ही खेलो इंडिया वीमेंस लीग 2022-23 के अंतर्गत ट्रैक साइकिलिंग के तहत खेलगांव में सिद्धू-कान्हू साइकिलिंग लीग में लक्ष्मी कुमारी को कुल पांच मेडल 1. Keirn (गोल्ड मेडल) 2. 500 mts (टाइम ट्रायल में ब्रॉन्ज मेडल), 3. Scratch में गोल्ड मेडल 4. 2 KMIP में सिल्वर तथा SPRINT में सिल्वर मेडल मिला है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium