18.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 692

हजारीबाग के लोचन पथ में जमीन विवाद में 2 पक्ष आपस में भिड़े,

0

हजारीबाग : शहर के लोचन पथ में जमीनी विवाद मामले में दो पक्ष आपस में भिड़े वहीं पहले पक्ष जिसमें पार्वती देवी 60 वर्ष सपना देवी उम्र 26 वर्ष को गंभीर चोट लगी है । दोनों  शेख भिखारी हॉस्पिटल में इलाज रत हैं ।  दोपहर के 12बजे  पहले पक्ष पार्वती देवी, सपना देवी के द्वारा निर्माण कार्य को रोके जाने की बात पर डंडा और फाइट से  हमला किया गया, वही इस मामले में पीड़ित पक्ष ने जेवरात छिनतई  का आरोप आरोपियों पर लगाया है।  इधर  पीड़ित पक्ष का इलाज शेख भिखारी हॉस्पिटल में चल रहा है, और जिला प्रशासन से परिजन न्याय की गुहार परिजन लगा रहे हैं।

रिपोर्ट : विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग: तीन साइबर क्रिमनल चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद समेत कई सामान जब्त

0

हजारीबाग : साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया। जिसे लेकर सदर डीएसपी महेश प्रजापति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि  वरीय पदाधिकारी, सी०आई०डी० रॉची के द्वारा गूप्त सूचना मिली कि शास्त्री नगर, कुम्हारटोली थाना सदर जिला- हजारीबाग स्थित राजेन्द्र प्रसाद के मकान में कुछ लड़के अवैध रूप से ठहरे हुये है तथा साइबर क्राइम कर रहे है। सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पु०अ०नि० विकर्ण कुमार, पु०अ०नि० अरूण कुमार पु०अ०नि० महावीर उरॉव एवं सशस्त्र बल थाना से प्रस्थान किये। राजेन्द्र प्रसाद के मकान के पास पहुँच कर मकान की घेरा बंदी कर रहे थे उसी क्रम में मकान के उपर तल्ले से पुलिस को देख कर तीन लड़के इधर-उधर भागने लगे जिसे पुलिस बल के सहयोग से उक्त तीन लड़को को पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर उन्होने अपना अपना नाम एवं पता 1. बब्लु कुमार उम्र 21 वर्ष पि०- मुरत महतो सा०- महुगढ़ थाना बरही जिला- हजारीबाग 2. राजेश प्रसाद उर्फ राजेश मंडल उम्र 24 वर्ष पि०- बुन्दी लाल मण्डल सा०- अटका थाना- बगोदर जिला- गिरीडीह 3. संजय मंडल उम्र 30 वर्ष पि०- मुरत महतो ग्राम- महुगढ़ थाना बरही जिला- हजारीबाग बताये। उक्त तीनो अभियुक्तो के पास से 11 पीस मोबाईल 10 पीस सीम कार्ड, 6045 नगद रूप्ये, 02 मोटरसाईकिल जप्त किये गये है। इस दौरान छापामारी दल में पु०अ०नि० विकर्ण कुमार, पु०अ०नि० अरूण कुमार, पु०अ०नि० महावीर उरॉव एवं सशस्त्र बल, सदर थाना, हजारीबाग के पुलिस पदाधिकारी एवं बल शामिल थे।

रिपोर्ट : विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

सर्विस दिलाने के नाम पर ठगी का मामला

0

हजारीबाग : हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे को  गुप्त सूचना मिली कि ग्राम-मासीपीडी, बसरिया एवं आस-पास के गाँवों में लडको के द्वारा अपने-अपने मोबाईल से व्हाट्सएप के जरिये Scort Service Website के माध्यम से कई लोगों को अलग-अलग नम्बरों से सम्पर्क कर उनके मोबाईल पर website के जरिये लडकियों / महिलाओं का आपत्तिजनक तस्वीर भेज कर उनसे सर्विस दिलानें के नाम पर ठगी की जाती है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारीयों को अवगत कराया गया। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार रात्रि गश्ती टीम के साथ मिलकर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में ग्राम-मासीपीडी से 1. शंकर कुमार 2. सकलदेव प्रसाद दोनो पिता स्व० डोमन महतो दोनो ग्राम मासीपीडी 3. आलोक कुमार पिता स्व० लक्ष्मण प्रसाद 4. रोहित कुमार पिता जागेश्वर मंडल दोनो ग्राम बसरिया 5. कुलदीप प्रसाद पिता स्व० लखन मंडल ग्राम खैरा सभी थाना बरकट्ठा जिला हजारीबाग को पकडा गया तथा पुछताछ हेतू हिरासत में लिया गया। पुछताछ एवं पकड़ाये लोगों के पास से बरामद मोबाईल का जांच किया गया तो बरामद सभी मोबाईल से व्हाट्सएप के जरिये विभिन्न नंबरो पर लडकियो का आपतीजनक तस्वीर भेजकर तथा उन्हें लडकियों से सर्विश दिलाने के नाम पर पैसा ठगनें से समबन्धित चैटिंग की पुष्टि हुई है। पूछ-ताछ के पश्चात पकडाये अभियुक्तों द्वारा अपना अपना अपराध स्वीकार किये है तथा उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में बरकट्ठा थाना काण्ड संख्या- 221/2021 दिनांक-26.11.23 धारा-420/385/ 467/468/34 भा0द0वि0 एवं 66/67 IT Act के अन्तर्गत काण्ड अंकित किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. शंकर कुमार 2. सकलदेव प्रसाद दोनो पिता स्व० डोमन महतो दोनो ग्राम मासीपीडी 3. आलोक कुमार स्व० लक्ष्मण प्रसाद 4. रोहित कुमार पिता जागेश्वर मंडल दोनो ग्राम बसरिया 5. कुलदीप प्रसाद पिता स्व० लखन मंडल ग्राम खैरा सभी थाना बरकट्ठा जिला हजारीबाग

बरामदगी

01 vivo कम्पनी, 01 Realme, 03 oppo कम्पनी तथा 01 REDMI कम्पनी का मोबाईल का मोबाईल सिम सहित. 02 डेबिट कार्ड, 02 आधार कार्ड एवं 01 इंडिया पोस्ट पैमेन्ट्स बैंक कार्ड।

रिपोर्ट  : विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

Celebrate your Diwali with

0

दीप  🪔  of दीपावली

If you’ve watched seen this, I kindly ask that you purchase the Diwali diya and house décor from this little vendor. 🎇 🦔 since they are the ones that provide us with these lovely decorations and assist us in filling our home with warmth and love… seeing them create the diyas was quite touching ❤️

You should feel compelled to haggle because, believe me, the costs are that low. Since many people were unaware of these locations and it was simple to shop there, it was really hassle-free 🥹✨They were creating the diyas from scratch and painting them.

Please spread the word so that we may make their Diwali a happy one as well.

We all enjoy celebrating Diwali, from decorating our homes to cooking

Lighting diyas represents vanishing darkness and entering light. They also represent righteousness and purity. Additionally, as Deepavali is observed on the new moon day, which is a time of darkness everywhere, darkness can be dispelled by the light from these lights.

What is the intention of creating diyas?

use customary. Clay diyas are permanent fixtures in houses and temples, and they are ignited symbolically during prayers, rites, and festivities. A diya’s warm, bright glow is seen as auspicious, signifying prosperity, enlightenment, knowledge, and wisdom.

Brass diyas are used for a number of religious rituals and celebrations, including Diwali, Navratri, and Karwa Chauth, in Indian culture and customs. Brass, a metal alloy consisting of copper and zinc, is used to manufacture these diyas, giving them strength, longevity, and resistance to corrosion.

Lighting a brass diya is a symbol of enlightenment and dedication. Hindus believe that lighting diyas on holidays will bring luck, happiness, and wealth into their homes. Lighting a diya invokes blessings and protection, as it symbolises the divine light of the Gods.

 

राम भक्तों के लिए

ड्रोन टेक्नोलॉजी इन एग्रीकल्चर विषय पर कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

0

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर कार्यशाला एवं प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही आईसेक्ट विश्वविद्यालय और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग को आसान बनाने को लेकर काम करने वाली कंपनी टेक्नोग्राउंड के बीच आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, कुलपति डॉ पीके नायक, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार व टेक्नोग्राउंड के संस्थापक रोशन कुमार, विनित प्रकाश, ऋतुराज, धीरज कुमार की मौजूदगी में एमओयू किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग डीन एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ अरविंद कुमार ने सभी प्रतिभागियों के बीच क्वीज प्रतियोगिता कराई और सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
बता दें कि समापन समारोह में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसे काफी सराहा गया। इस मौके पर समापन समारोह को संबोधित करते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा समावेशी विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेल-कूद, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य के लिए प्रोत्साहित भी करती है। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला को अहम बताया और कहा कि भारत की आधे से अधिक आबादी कृषि कार्य पर निर्भर है। ऐसे में कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण कृषि क्षेत्र में समृद्धि के साथ साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की समृद्धि में भी मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी इन एग्रीकल्चर विषय पर कार्यशाला के पीछे भी यही उद्देश्य था कि कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों को सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाई जा सके। वहीं टेक्नोग्राउंड के संस्थापक व ड्रोन टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ रौशन कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय जिस तरह कृषि क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले नए तकनीकों को लेकर सजग है। वाकई आने वाले समय में यहां के विद्यार्थी सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने समापन के मौके पर विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को सभी प्रतिभागियों के बीच साझा किया। मंच संचालन कृषि विभाग की सह प्राध्यापिका फरहीन सिद्दीकी व धन्यवाद ज्ञापन प्रिया कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम समन्वयक डॉ सत्यप्रकाश, प्रभात किरण, डॉ दिवाकर निराला, अमित कुमार, राजेश कुमार, सुशांत कुमार, रोहित कुमार, कैलाश प्रसाद, सोनू सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

महेंद्र सिंह धोनी की मस्ती में फैंस ने किया ट्रोल: MC स्टैन के साथ तस्वीरों पर उठाए सवाल!

0

रंग-बिरंगे आवाज़, ढेर सारे हंसी-मजाक और सोशल मीडिया पर हंगामा! नहीं, यह कोई नई बॉलीवुड कॉमेडी फ़िल्म की कहानी नहीं है, बल्कि यह है क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी की नई खिचड़ी जिसे फैंस ने एक हास्यपूर्ण तरीके से ट्रोल किया।

महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक प्रमुख रैपर MC स्टैन के साथ कुछ तस्वीरें साझा की। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा दीं। ढेरों फैंस ने इसे लेकर ट्रोलिंग में शामिल हो गए। कुछ फैंस ने पूछा, “क्या क्रिकेट अब रैप से भी मिली-जुली शौक पर आ गया है?” वहीं, दूसरे ने जोकिंग रुप में पूछा, “क्या धोनी अब MC स्टैन की तरह भी गाने गा रहे हैं?” , एक ने कहा धोनी के लाइफ का सबसे बुरा फैसला , एक ने कहा माही भाई ने अपना टाइम बर्बाद किया

इस विवादित तस्वीर के बारे में धोनी ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस अब भी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस पर मजाक बना रहे हैं। सब कुछ बतौर एक हँसी का माहौल बन गया है और फैंस खुद को रोलिंग कर रहे हैं!

धोनी के ट्रोल होने के बावजूद, उनके विशाल फैन बेस ने उन्हें समर्थन देना जारी रखा है। कहा जा रहा है कि वह बस मस्ती में हैं और अपने फैन्स के प्यार का पूरा लुट्ठा उठा रहे हैं।

इस मजाकीय घटना ने साबित किया कि धोनी की फैन फॉलोविंग तो हैं ही, उनकी हास्यपूर्ण अदाएं भी उनकी फैन्स को कायल कर देती हैं। अब बस यही देखना बाकी है कि इस क्रिकेट के महारथी का आगामी जवाब कैसा होगा!

राम भक्तों के लिए

कृषक सलाहकार समिती बरकठा का पूनरगठन करने के लिये कृषि तकनीकी

0

आज दिनांक 11/10/2023 को कृषक सलाहकार समिती बरकठा का पूनरगठन करने के लिये कृषि तकनीकी सूचना केन्द्र बरकठा मे बिससूत्री अध्यक्ष जी कि अध्यक्षता मे चुनाव कराया गया जिसमे उपप्रमुख श्रीमती सुरजी देवी, बिससूत्री उपाध्यक्ष कूदूस अंसारी जी, प्रखंड बिकास पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति बाला लकड़ा जी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक ठाकुर, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक चिन्ता हरण पाठक,FPO निदेशक हिरा लाल जी ऐओम सभी पंचयात से आये किसान, कृषक मित्र के उपस्थिति मे किया गया जिसमे कुल 26 किसान सदस्य का चुनवा किया गया!अध्यक्ष पद के लिये तीन (3)नाम का प्रस्ताव आया 1. उत्तीम महतो 2. महेश मांझी (3) दुलार चन्द यादव, सभी सदस्यों द्वारा वोटिंग कर सबसे ज्यादा वोट उत्तीम महतो 12 वोट 2nd महेश मांझी को 08 वोट किया गया 3rd दुलार चन्द यादव 05 वोट और 01 वोट रद हुआ उत्तीम महतो को अध्यक्ष ऐओम महेश मांझी को उपाध्यक्ष चुना गया!

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

जयनगर प्रखंड के ग्रीन पार्क खेल मैदान में यादव स्पोर्टिंग क्लब बिहारो

0

जयनगर प्रखंड के ग्रीन पार्क खेल मैदान में यादव स्पोर्टिंग क्लब बिहारो के ओर से आयोजित नॉकआउट लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन माननीय विधायक अमित कुमार यादव जी ने किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच अपना क्लब हजारीबाग और जयनगर के बेरोगाय टीम के बीच खेला गया। 90 मिनट के खेल के दौरान दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मैच में हजारीबाग टीम ने बेरोगाय को 2-0 से मैच जीत लिया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए विधायक ने कहा कि खेल को सिर्फ प्रतियोगिता के लिए ना खेलें बल्कि कैरियर बनाने के ख्याल से भी खेलें। उन्होंने यह भी कहा कि आज झारखंड के युवा कई खेलों में अपना पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बना चुके हैं। इस मौके पर विधायक के साथ में जिप उपाध्याय निर्मला देवी और मुखिया राजकुमार यादव, मुखिया सुबंती देवी और पूर्व मुखिया अंजू देवी की मौजूदगी रही। मैच में रेफरी के रूप में इंद्रदेव यादव तथा लेंसमैन के रूप में केदार यादव, सीताराम यादव ने अपना योगदान दिया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव रविशंकर यादव, कुलदीप यादव, संजय सुमन, सुरेश यादव, भोला यादव, किशोर यादव, पवन यादव, संजय यादव, गणेश राणा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

चलकुसा प्रखंड में हो रहे बिजली समस्याओं को लेकर हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम से मुलाकात किया

0

बिजली संकट से निष्पादन हेतु विचार विमर्श कर 33 हजार का लाइन जो कोडरमा परसाबाद से होकर के चलकुशा में दिया जा रहा है। उसके जगह पर फिर से बरही बरकट्ठा होते हुए 33 हजार का पुराना प्रोजेक्ट था। उसको फिर से प्रारंभ कर बहुत जल्द अब 33 हजार का तार बरकट्ठा से ही दिया जाएगा। ताकि वहां सुचारू रूप से बिजली मिल सके और जो अभी बिजली का कंट्रोलिंग पावर जयनगर जेई और कोडरमा एसी के पास था। वो वापस बरकट्ठा और बरही के एसडीओ के पास रहेगा। ताकि कंट्रोल करने में सुगमता रहेगा। साथ ही साथ हमारे विधानसभा क्षेत्र के जो बरकनगांगो पंचायत, चुगलामो पंचायत, गैडा पंचायत, में लो वोल्टेज की समस्या हो रही है उसके लिए गुंडीयो विजया में पावर सबस्टेशन बन कर तैयार है। वह तुरंत चालू करते हुए यह तीनों पंचायत में गुंडीयो विजया से बिजली देने का हमलोग ने प्रस्ताव बनाया है।

गुंडीयो विजया इन तीनों पंचायत से नजदीक है और वहां से अच्छा वोल्टेज मिलेगा। हमारा सोच है की सामान रूप से बिना कटे हुए 22 घंटा से 24 घंटे बिजली मिल सके। इसके लिए आज उच्च स्तरीय बैठक की गई। जिसमे प्रस्ताव लिया गया की बहुत जल्द 33 हजार का तार बरही से बरकट्ठा होते हुए चलकुशा को तक।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

कार्डिनल टेलीस्कोप पी टोप्पो के निधन से झारखंड में शोक की लहर। दिवंगत कार्डिनल को कल श्रद्धांजलि अर्पित करेगी आम आदमी पार्टी

0

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का 4 अक्टूबर को निधन हो गया. वह 83, वर्ष के थे.

तेलेस्फोर पी टोप्पो एशिया के पहले आदिवासी बिशप थे. उन्‍होंने दक्षिणी छोटानागपुर चर्च के विकास तथा छोटा नागपुर के शोषितों वंचितों के उत्थान में में अहम योगदान दिया.

गुमला जिले के एक छोटे से गांव से आकर रोम के पोप के कैबिनेट में हिस्सा पाने वाले पहले एशिया के पहले आर्च बिशॉप थे।

यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि आदमी पार्टी और राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के बड़े प्रशंसक रहे थे कार्डिनल टोप्पो।

कार्डिनल ने 2019 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बड़ी बहुमत से सरकार बनने के बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी कर आम आदमी पार्टी सरकार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की थी।

कार्डिनल के निधन से आम आदमी पार्टी परिवार मर्माहत है और कल पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे, प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव, रांची महानगर के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, रांची लोकसभा अध्यक्ष मनीष सिंह, रांची महानगर के सचिव विनय भूषण, युवा नेता प्रभात शर्मा और कई नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी परिवार की ओर से प्रातः 10:00 बजे रांची के पुरुलिया रोड स्थित सेंट मेरी कैथेड्रल पहुंचकर कार्डिनल के पार्थिव शरीर का दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रस्तुत करेंगे और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium