16.1 C
Ranchi
Sunday, November 8, 2026
Advertisement
Home Blog Page 705

भाजपा खलारी मंडल की बैठक में पहुंचे झारखंड भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा

0

खलारी। भाजपा खलारी मंडल के पदाधिकारियों, शक्तिकेंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों की एक बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा के सभागार कक्ष में गुरुवार को मंडल उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा ने शिरकत किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल, शक्तिकेंद्र पदाधिकारियों तथा बूथ अध्यक्षों का सत्यापन कार्य था। मंडल में एक नए मंत्री पद का सृजन करते हुए सर्वसम्मति से कमलेश तुरी को पदभार दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदीप वर्मा ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए और प्रत्येक पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करते हुए पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अनिल गंझु एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल संयोजक रामसूरत यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला ग्रामीण के महामंत्री प्रीतम कुमार साहू, स्थाई मंडल प्रभारी सतीश कुमार शाह, विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी आनंद सिंह, प्रदीप सिंह, भोला नाथ चौहान, प्रदीप ठाकुर, राजू गुप्ता, रितेश केशरी, दिनेश्वर केशरी, कामेश्वर महतो, चतुर्गुण भुइयां, नागेश्वर सिंह, संजीत तुरी,   कृष्णा चौहान, शशि साहू, रामधारी गंझू एवं मिथिलेश प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

विश्व पर्यटन दिवस पर ट्रैवल फॉर लाइफ कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल के रुप में मैक्लुस्कीगंज को किया गया सम्मानित

0

विभाग की तरफ से मोइनुद्दीन खान, संयुक्त सचिव, पर्यटन विभाग ने प्राप्त किया पुरस्कार

खलारी, 28 सितम्बर : विश्व पर्यटन दिवस पर ट्रैवल फॉर लाइफ कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल के रुप में मैक्लुस्कीगंज को सम्मानित किया गया है। भारत मंडप आईईसीसी प्रगति मैदान आरएम-18 में आयोजित कार्यक्रम में विभाग की तरफ से पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव मोइनुद्दीन खान ने पुरस्कार प्राप्त किया। विश्व पर्यटन दिवस पर भारत मंडप आईईसीसी, प्रगति मैदान आरएम-18 में ट्रैवल फॉर लाइफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वागत भाषण पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राकेश वर्मा के द्वारा दिया गया। पर्यटन, संस्कृति और विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने जी-20 नई दिल्ली द्वारा समर्थन पर विचार किया। पर्यटन सचिव विद्यापति ने जीवन के लिए यात्रा और इसके विभिन्न आयामों का अवलोकन प्रस्तुत किया।

पर्यटन, संस्कृति और विकास मंत्री भारत सरकार ने जीवन के लिए यात्रा और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अवसर पैदा करने के सिद्धांतों के अनुरूप ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया।

झारखंड की राजधानी रांची से 65 किमी दूर स्थित मैक्लुस्कीगंज को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया। विभाग की तरफ से पुरस्कार मोइनुद्दीन खान, संयुक्त सचिव, पर्यटन विभाग ने प्राप्त किया। इस अवसर पर  शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला पर्यटन नोडल अधिकारी, रांची और एशले गोम्स, प्रतिनिधि एंग्लो इंडियन समुदाय झारखंड उपस्थित थे। मैक्लुस्कीगंज जैसी जगह स्थायी उपभोग और उत्पादन को प्रोत्साहित करेगी और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। यह टूरिस्टों और टूरिज्म व्यवसाय को विभिन्न पर्यावरण और जलवायु कार्रवाई को पसंद करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिससे पर्यटन व्यवसाय के लिए नए अवसर खुलेंगे।

पर्यटन सचिव मनोज कुमार एवं पर्यटन निदेशक अंजलि यादव ने इस अवसर पर खुशी जाहिर कर राज्यवासियों को बधाई दी।

राम भक्तों के लिए

पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन पर निकले जुलूस में तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह उर्दू में लिखे हुए थे कुछ शब्द,वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

0
गढ़वा : झारखण्ड में रांची और पलामू के बाद इस बार गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में तिरंगे झंडे का अपमान किया गया है. दरअसल 28 सितंबर को हजरत मो. पैगम्बर के जन्मदिन ईद मिलादुन नबी के अवसर पर रंका प्रखंड मुख्यालय में मुस्लिम समुदाय ने शोभायात्रा निकाली थी. इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने तिरंगे झंडे का अपमान किया. झंडे के बीच में अशोक चक्र की जगह पर उर्दू का कुछ शब्द लिखे हुए पाए गए. जुलूस में बड़ी शान से तिरंगे को हाथ में ले जाया जा रहा था. हैरानी की बात है कि जुलूस में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए प्रखंड के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. इसके बावजूद किसी का ध्यान तिरंगे की ओर नहीं गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस मामले में अभी तक जिला प्रशासन की ओर न कोई पूछताछ या कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
राम भक्तों के लिए

शिकायत के बाद SNMMCH पहुंचे राज सिन्हा, कई गड़बड़ियों से अधीक्षक को अवगत कराया

0
धनबाद : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में गुरुवार को धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कई वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई अनियमितताएं पाई। इसके बाद उन्होंने अधीक्षक अनिल कुमार को अनियमितताओं से अवगत कराया. भाजपा विधायक राज सिन्हा को SNMMCH में पिछले दिनों में गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थी।

शिकायत के बाद अधीक्षक ने गड़बड़ी दूर करने का आश्वासन दिया

इसी सिलसिले में गुरुवार को विधायक ने वार्ड, कैथलैब, किचन समेत कई स्थानों का जायजा लिया, जहां उन्हें बहुत सारी गड़बड़ियां मिली। जिसके बाद उन्होंने अधीक्षक अनिल कुमार से जवाबतलब किया। अधीक्षक अनिल कुमार ने भाजपा विधायक को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक राज सिन्हा ने बुधवार को हुए गोधरा काली मंदिर के समीप कोयला डंपिंग यार्ड में चार लोग झुलसे लोगों से भी मिलकर कुशलक्षेम पूछा.
राम भक्तों के लिए

डोरंडा कॉलेज के बीएड विभाग में शहीद भगत सिंह पर ऑनलाइन विचारगोष्ठी आयोजित

0

रांची : डोरण्डा महाविद्यालय, रांची के बीएड विभाग में गुरुवार को आनलाइन शहीदों को नमन, संदर्भ शहीद भगत सिंह विषय पर विचारगोष्ठी आयोजित हुई। जिसके मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू प्रो डॉ. सुदेश कुमार साहु ने अपनी शुभकामनाएं दी। मुख्य वक़्ता हिंदी साहित्य जगत के प्रख्यात विद्वान प्रो जंग बहादुर पाण्डेय पूर्व विभागाध्यक्ष, रांची विश्वविद्यालय, रांची सम्प्रति विजिटिंग प्रोफेसर सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ उड़ीसा रहे। विशिष्ट अतिथि शिक्षक एवं समीक्षक रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. वासुदेव प्रसाद ने पैगंबर हजरत मोहम्मद की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके एकेश्वरवाद में विश्वास पर कहा कि इनकी वेदान्ती बुद्धि और इस्लामी शरीर था। बहुत ही संवेदनशील जीवन और किस प्रकार अभाव से प्रभाव की ओर बढ़े, इस पर विस्तार से अपना व्याख्यान दिया। मुख्य वक्ता प्रो जंग बहादुर पाण्डेय ने आज के दिन को बहुत ही पुनीत बताया। उन्होंने कहा कि एक और भगवान विष्णु का अवतरण दिवस और दूसरी तरफ हजरत साहेब की जयंती साथ ही शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती यह बतलाती है कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना। विचारगोष्ठी में बीएड प्रशिक्षु छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कुश कुमार ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आगत अतिथियों का परिचय व स्वागत विभाग की प्रशिक्षु शिक्षका शुभा रानी ने किया व तकनीकी लिंक का संचालन निरंजन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ ओम प्रकाश ने किया।

राम भक्तों के लिए

विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में संवेदक को कार्य अवधि का विस्तार दिया जाये, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके : अजय राय

0

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय रांची बिजली वितरण के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव से मिले, अवधि विस्तार मामले पर महाप्रबंधक ने कहा-निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है…जल्द ही एजेंसी बहाल कर ली जाएगी

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने रांची बिजली वितरण के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव से मुलाकात कर श्रमिक संघ की समस्याओं से संबंधित मांगों को लेकर चर्चा की. उन्होंने रांची एरिया बोर्ड में कार्यरत हज़ारों मानव दिवस कर्मियों के अवधि विस्तार समाप्त होने की बात बताई और कहा कि आज ये कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं. अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो, इसकी ज़िम्मेवारी कौन लेगा? यह विभाग को गंभीरतापूर्वक सोचना होगा. इसीलिए यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची को संवेदक का कार्य अवधि विस्तार दिया जाये या कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके. महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने अवधि विस्तार मामले पर कहा कि निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही एजेंसी बहाल कर ली जाएगी ताकि, सुचारू रूप से कर्मियों का वेतन भुगतान हो पाए.

पिछले साल मनोज साहू की काम के दौरान मौत हुई थी

बता दें कि अजय राय ने पिछले साल 10 नवंबर 2022 को कामडारा में संवेदक के अंतर्गत कार्यरत मनोज साहू की काम के दौरान मृत्यु हो गई थी, जिसे लेकर लगातार गुमला एवं कामडारा के पदाधिकारी को उसके आश्रित को उसकी जगह में रखने को कहा था, लेकिन प्रबंधन मृतक के वृद्ध पिता हरि साहू को टाल मटोल कर रहा था. मामले पर कारवाई की मांग की गई. मौके पर ही महाप्रबंधक ने सीधा वहां के एक्जिक्यूटिव एवं एसडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कल तक परिवार के आश्रित गिरधारी साहू को उसके काम पर रखते हुए एरिया बोर्ड को सूचित करेंगे. साथ ही उन्होंने उस परिवार के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए हर संभव सहयोग की भी बात कही थी. इस अवसर पर मृतक मनोज साहू एवं परिवार के लोग भी मौजूद थे.

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का भ्रमण किया, योजना संबंधी जानकारियों की सराहना की गई

0

प्रदर्शनी हमें एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा देती है: डीएसई, विनय कुमार

गिरिडीह शहर में प्रदर्शनी को लेकर जागरूकता रथ चलाया गया

प्रदर्शनी स्थल पर क्विज, निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन…क्विज के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया

गिरिडीह : भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो की क्षेत्रीय धनबाद इकाई द्वारा गिरिडीह जिला प्रशासन के सहयोग से अमृत महोत्सव अंतर्गत पोषण माह, स्वच्छता ही सेवा, मेरी माटी मेरा देश अभियान पर 27 सितंबर से गिरिडीह कॉलेज परिसर में चल रही तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन गुरुवार को गिरिडीह के जिला शिक्षा अधीक्षक विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार तथा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग अभिनव कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का भ्रमण करते हुए इसमें दी गई योजना संबंधी जानकारियों की सराहना की। इसके बाद सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, मेमेंटो और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि व डीएसई विनय कुमार ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जिले में लगाई गई यह काफी अच्छी प्रदर्शनी है, जिसका इसके दर्शकों पर एक ‘ लास्टिंग इंप्रेशन’ पड़ेगा। यह हमें एक बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा देने के साथ साथ हमारी देश प्रेम की भावना को भी जागृत करती है।

जिला प्रशासन की ओर से पोषण अभियान पर लगे हैं आकर्षक स्टॉल  

क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी में एक तरह से पूरा जीवन चक्र दिखाया जा रहा है। नवजात शिशुओं के पोषण से लेकर बीते इतिहास का अमृत महोत्सव। इस प्रदर्शनी का निचोड़ हमारे स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार को सुधारने का काम करना है। वहीं गिरिडीह शिक्षा विभाग के सहायक प्रोग्राम अधिकारी अभिनव कुमार ने छात्रों को कहा कि आप यहां से जो भी सीख कर जाएं दूसरों को भी इसके बारे में बताएं। इससे पूर्व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी केंद्रीय संचार ब्यूरो, धनबाद ओंकार नाथ पांडेय ने सीबीसी धनबाद द्वारा लगाई गई इस तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी की विषयवस्तु से सभी अतिथियों और दर्शकों का परिचय कराया। प्रदर्शनी स्थल पर गिरिडीह जिला प्रशासन के समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पोषण अभियान पर आकर्षक स्टॉल भी लगाये गये हैं।

शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान

प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं समन्वय में सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजकिशोर पासवान, गिरिडीह कॉलेज, तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वेंगाबाद और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह शाखा के छात्रों ने हिस्सा लिया। साथ ही शिक्षक/शिक्षिकाओं जैसे श्रीमती मोनिशा मित्र और श्रीमती प्रियंका कुमारी ने अहम योगदान किया। विभाग से जुड़े कला निकेतन के कलाकारों द्वारा महिलाओं और नवजात शिशु के पोषण विषय पर रोचक नाटक का भी मंचन किया गया। इसके अलावा जागरूकता रथ को भी प्रदर्शनी पर जानकारी फैलाने हेतु दूसरे दिन भी गिरिडीह सदर में चलाया गया

 

 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह : देश में अमन शांति और भाईचारे के पैगाम के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी  निकाला गया, पुलिस-प्रशासन की ओर से थी कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था

0

गिरिडीह (कमलनयन) : इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्ला हो अलाहे वसल्लम के जन्मदिन के पावन अवसर पर तंजीम अहले सुन्नत तयशुदा क़ायद हाजी मो. युसुफ अंसारी साहब की कयादत में जुलूस-ए-मोहम्मदी अमन और शांति के साथ निकाला गया. कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच जुलूस  मौलाना आजाद चौक गिरिडीह से चल कर मुस्लिम बाजार, बड़ा चौक होते हुए बरवाडी कर्बला मैदान पहुंचा. इस जुलूस में श्रीरामपुर कोलियरी के तमाम अंजुमन, टीकोडीह, सोलह नम्बर,पतरोडीह, पुरानी, मोती मोहल्ला, तारा टांड़, परातडीह, कमलजोर, सिमरिया धौडा, पहाड़ीडीह सहित अन्य अजुमन के हजारों लोग शामिल हुए।

जुलूस में नौजवान अपने हाथों में इस्लामी झंडे के अलावा तिरंगा भी थामे हुए थे

जुलूस बहुत ही अमन और शांति के साथ बरवाडी कर्बला मैदान में पहुंचकर एक सभा की शक्ल में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता हाजी मो. युसुफ अंसारी ने की, जबकि मंच संचालक हजरत मौलाना अब्दुर रउफ साहब ने किया। जुलूस में  नौजवान अपने हाथों में इस्लामी झंडे के अलावा तिरंगा झंडा भी लिये हुए थे। सभा का आयोजन दस्तूर के मुताबिक कुराने पाक की तिलावत से की गई. हर अंजुम के ईमाम हजरात ने बारी-बारी से हजरत मुहम्मद मुस्तफा सलल्ललाहो अलैहे वल्लम उसके बाद हजरत हाफिज वकारी जुनेद आलम ने नात शरीफ बहुत अच्छे अंदाज में पढ़ कर श्रोताओं को खुब झुमाया. उसके बाद स्टेज पर जितने भी काबिल ओलमा-ए-दीन मौजूद थे. उन लोगों ने बारी-बारी कम समय में तकरीर की. तकरीर में सारे उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद की जीवनी पर रोशनी डालते हुए लोगों से अपील की और कहा कि दुनिया के सभी इंसान भाई-भाई हैं. सभी से मिलजुल कर रहना, वतन से मोहब्बत करना यह इस्लाम ने सिखाया है। इस दौरान ओलमा-ए- दीन ने बताया कि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलेही वसल्लम आज से साढ़े चौदह सौ साल पहले 570 ईसवी मैं मक्का में पैदा हुए. हुजूर की पैदाइश से पहले मक्का और दुनिया के सारे मुल्कों में जो गरीबों यतीमों बच्चियों-बुजुर्गों और विधवाओं पर जुल्मों-सितम हो रहे थे. उसके खिलाफ और उन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बहुत ही अखलाक मंदी से लोगों को बता कर नेक रास्ते को चुनने पर जोर दिया।

सभा में विधायक सुदिव्य,एसपी-डीएसपी व अन्य लोग शरीक हुए

मुबारक जश्ने ईद मिलादुन्नबी की सभा में गिरिडीह के सदर विधायक भाई सुदिव्य कुमार सोनू, गिरिडीह के एएसपी जनाब हारिस बिन जमा, सदर एसडीओ विशालदीप खलखो, डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, टाउन थाना प्रभारी आरएन प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम भी अपने तमाम दल-बल के साथ इस सभा में उपस्थित थे। इसके लिए आयोजकों ने गिरिडीह जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया. सामाजिक प्रतिनिधियों में तंजीम अहले सुन्नत के सदर हाजी जमील अहमद सेक्रेटरी जनाब इरशाद अहमद वारिस, कर्बला मैदान मैनेजिंग कमेटी के सदर नौशाद आलम, मोहम्मद तारिक, वार्ड पार्षद असद उल्लाह, शाहबाज आलम, उप मुखिया मोहम्मद शादाब अख्तर, सद्दाम हुसैन, बरवाडी के सेक्रेटरी जनाब आबिद हुसैन गांधी, मास्टर मोहम्मद अख्तर अंसारी, मोहम्मद कलीम कादरी, मोहम्मद एयाज अहमद,  मो. मोईन आजाद, मोहम्मद राज, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद रियाज उर्फ बिलाल,  मुख्तार हुसैनी, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद सरफुद्दीन के अलावा सभी अंजुमन के सदर व सेक्रेटरी शामिल हुए. जुलूस ए मोहम्मदी को सफल बनाने एवं देश में अमन परस्पर शांति व भाईचारा बनाए रहने के लिए दुआएं जनाब मुफ्ती मोहम्मद रियाज अहमद ने की. इसके बाद सभा की समाप्ति की घोषणा जनाब इरशाद अहमद वारिस ने की।

 

राम भक्तों के लिए

इंदरजीत सिंह बने इंडियन यूथ कांग्रेस (आउटरीच सेल) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाइयां

0

रांची : समाजसेवी, कांग्रेस के युवा नेता,एन.एस.यू.आई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह को इंडियन यूथ कांग्रेस (आउटरीच सेल) का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंदरजीत सिंह की कर्मठता और ईमानदारी को देखते हुए इंडियन यूथ कांग्रेस आउटरीच सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केरल के विधायक अधिवक्ता चांडी ओमेन ने पत्र जारी कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति पर कांग्रेसियों ने बधाई देकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया है. इंदरजीत सिंह ने कहा कि अब पूरे प्रदेश में हर वर्ग के युवाओं को अपनी टीम में जोड़ेंगे और नाम-पहचान दिलवायंगे. इसके अलावा कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

जानिए…इंद्रजीत का राजनीतिक कैरियर  

छात्र राजनीति से आगे बढ़े इंदरजीत सिंह 2009 में कांग्रेस पार्टी से जुड़े एवं लगातार 13 सालों तक छात्र संगठन एन.एस.यू.आई एवं कामगार कांग्रेस के लिए काम किया। इंदरजीत सिंह ने रांची यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग सिविल से बी.टेक एव एम.टेक किया है। उनके पिताजी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। आज पूरे झारखंड में इंदरजीत सिंह ने अपने काम से नाम बनाया है।

बधाई देनेवालों में मंत्री-विधायक व कार्यकर्ता शामिल थे

प्रदेश अध्यक्ष बनने पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद एवं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, पूर्व केंद्र मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मार्केटिंग बोर्ड आयोग के अध्यक्ष रविंदर सिंह, आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद,प्रदेश महासचिव अजयनाथ शाहदेव, बिनय सिन्हा दीपू, रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह. यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सनी, प्रदेश सचिव अमरेंद्र सिंह, आउटरीच सेल के कॉर्डिनेटर कुलदीप बन्ना, आशुतोष जी, हटिया दुर्गा पूजा अध्यक्ष नंदन यादव, जगरनाथनगरिये दुर्गा पूजा समिति के संयोजक कृष्णमोहन सिंह, युवा रांची रामनवमी अध्यक्ष नंदकिशोर चंदेल, एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीगण ने बधाइयां दी है।

राम भक्तों के लिए

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम झुरझुरी में मां मनसा पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा

0

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम झुरझुरी में मां मनसा पूजा को लेकर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जलयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक Amit Kumar Yadav जी शामिल हुए।
कलश यात्रा में गांव की 551 महिलाएं एवं कन्याओ ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। श्रद्धालुओ ने उत्तर वाहिनी नदी से जल भरकर पुनरू मंदिर परिसर में आकर कलश को स्थापित किया। मां मनसा पूजा को लेकर गुरुवार 28 सितंबर को वेदी पूजन, पाठ, प्राण प्रतिष्ठा, सुबह व संध्या पूजन आरती, रात्रि भक्ति जागरण, शुक्रवार 29 सितंबर को सर्वदेव पूजा, ग्रामीण पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शनिवार 30 सितंबर को पूर्णाहुति, रात्रि मुर्ति विसर्जन किया जाएगा।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium