24.1 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
Home Blog Page 84

Holi Celebrated with Joy and Enthusiasm Across Jharkhand

0

Ranchi, March 2026: The festival of colors, Holi, was celebrated with great joy and enthusiasm across Jharkhand on Thursday. People from different communities came together to mark the occasion with vibrant colors, music, sweets, and traditional festivities, spreading the message of harmony and happiness.

In the state capital Ranchi, streets and neighborhoods were filled with cheerful crowds playing with gulal and colored water. Children, youth, and elders alike participated in the celebrations, greeting each other with “Happy Holi” and exchanging sweets. Many residents organized small community gatherings where people sang traditional Holi songs and danced to festive music.

Security arrangements were made by the local administration to ensure that the celebrations remained peaceful. Police personnel were deployed at key locations across the city to maintain law and order. Authorities also appealed to citizens to celebrate Holi responsibly and avoid any kind of nuisance or unsafe activities.

Temples across Jharkhand witnessed a large number of devotees who offered prayers and celebrated the festival with spiritual rituals. Many people began their day by visiting temples and seeking blessings for happiness and prosperity. Later, families and friends gathered at homes to enjoy traditional delicacies such as gujiya, malpua, and dahi vada.

Similar celebrations were reported from other cities including Jamshedpur, Dhanbad, Bokaro, and Hazaribagh, where people enthusiastically participated in the festival. Markets remained busy as people purchased colors, sweets, and festive items ahead of the celebrations.

Community organizations and local groups also arranged cultural programs and Holi Milan events to promote unity and social bonding among residents.

Overall, Holi in Jharkhand was celebrated peacefully and with great excitement, reflecting the rich cultural traditions of the state. The festival once again brought people together, spreading joy, positivity, and the spirit of brotherhood across the region.

राम भक्तों के लिए

टाइगर जयराम महतो फगुआ मिलन समारोह में शामिल, एकता और संगठन मजबूती का दिया संदेश

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया: गोमिया प्रखंड के डोली पैलेस सभागार में आयोजित फगुआ मिलन समारोह में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केएलकेएम की पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा कुमारी महतो ने की। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी के पुरुष एवं महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए टाइगर जयराम महतो ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस मेहनत और संघर्ष से संगठन ने शिखर तक पहुंचने का सफर तय किया है, उसी समर्पण और एकजुटता के साथ उसे और ऊंचाइयों तक ले जाना है।
उन्होंने कहा, “शिखर तक पहुंचना जितना कठिन है, वहां टिके रहना उससे भी अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। हमें आपसी मनमुटाव छोड़कर संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करना होगा। आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सकारात्मक सोच ही हमारी असली ताकत है।”
वहीं पूजा कुमारी महतो ने अपने संबोधन में कहा कि फगुआ मिलन केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और नए रिश्तों को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी पुराने मतभेद भुलाकर संगठन को और सशक्त बनाने में जुट जाएं।
इस अवसर पर अरविंद महतो, दिलीप महतो, टिकेश्वर महतो, मदन महतो, भुवनेश्वर महतो, दिलीप पासवान, बसंती हेंब्रम, डॉ. बसंती हेंब्रम, संजय महतो सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह में गायक ने फगुआ गीत प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया, जिससे सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
फगुआ मिलन समारोह आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।

राम भक्तों के लिए

आकांक्षी प्रखंड डुमरी के मॉडल ग्राम हुटाप में पीवीटीजी परिवारों को बकरी पालन से मिलेगी नई पहचान

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित आकांक्षी प्रखंड डुमरी के मॉडल ग्राम हुटाप के औरापाठ क्षेत्र में नीति आयोग द्वारा पोषित एवं गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में संचालित “पहल (पाथ टू एडवांसमेंट एंड हॉलिस्टिक एक्शन फॉर लाइवलीहुड इन औरापाठ)” परियोजना के तहत सोमवार को पीवीटीजी परिवारों के बीच जीविकोपार्जन वृद्धि के उद्देश्य से बकरियों का वितरण किया गया।

यह वितरण आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के माध्यम से किया गया। प्रथम बैच में नौ पीवीटीजी परिवारों को ब्लैक बंगाल नस्ल की एक-एक यूनिट बकरी (चार बकरी और एक बकरा) प्रदान की गई। परियोजना के अंतर्गत कुल चौंतीस पीवीटीजी परिवारों को बकरी पालन के व्यवसाय से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बकरी पालन के माध्यम से परिवारों की नियमित आय सुनिश्चित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मौके पर आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन के कार्यकर्ता नीरज गोप, आलोक मिश्रा, पीवीटीजी समुदाय के कार्यकर्ता रमेश कोरवा, संदीप यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच, कई प्रतिष्ठानों को दिए गए सख्त निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में गुमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स विनोद ट्रेडर्स, मेसर्स दिल की रसोई (जशपुर रोड), मेसर्स माही इंटरप्राइजेज (पालकोट रोड) एवं मेसर्स अनूप केशरी (सिसई रोड) सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के क्रम में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों के भंडारण की व्यवस्था तथा कार्यरत कर्मियों द्वारा एप्रन, ग्लव्स एवं हेडगियर का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा एक्सपायरी प्रोडक्ट एवं वैध (सही) उत्पादों को एक ही स्थान पर स्टोर किया गया है एवं सामानों का रख रखाव भी सही तरीके से नहीं किया गया है साथ ही कीट प्रबंधन की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने एक्सपायरी एवं वैध उत्पादों को अलग-अलग सुरक्षित स्थान पर रखने का निर्देश दिया। साथ ही समयानुसार एक्सपायरी उत्पादों को नष्ट करने अथवा संबंधित कंपनी को वापस करने की सख्त हिदायत दी गई।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि त्यौहारों के मद्देनज़र इस प्रकार का निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों की अनदेखी करने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धाराओं के तहत् विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

होली त्यौहार को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित, अफवाहों से दूर रहने की अपील

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में होली त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने 03 मार्च 2026 से 05 मार्च 2026 तक जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) सक्रिय कर दिया है। किसी भी आपात स्थिति, सूचना या सहायता के लिए आम नागरिक +91 97981 48089 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी को बिना पुष्टि के बढ़ा-चढ़ाकर या तोड़-मरोड़कर मीडिया या सोशल मीडिया पर साझा न करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अपुष्ट, भ्रामक या भड़काऊ संदेश, फोटो और वीडियो पर विश्वास करने से बचें और उन्हें आगे न बढ़ाएं। यदि किसी सूचना को लेकर संशय हो, तो उसकी पुष्टि सीधे जिला नियंत्रण कक्ष से करें।
प्रशासन द्वारा रेडियो, टीवी, स्थानीय चैनलों, समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से आवश्यक दिशा-निर्देशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही पुलिस मीडिया सेल के सहयोग से सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि अफवाह फैलाने वाली या आपत्तिजनक सामग्री पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे संयम और जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाएं तथा शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के 89 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई आठवीं बोर्ड परीक्षा, 98% रही उपस्थिति

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

गुमला : – गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों के अंतर्गत कुल 89 परीक्षा केंद्रों पर आठवीं बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था के कारण कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 16,717 विद्यार्थी का लक्ष्य में 16,363 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3,54 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति लगभग 98 प्रतिशत दर्ज की गई, जो जिले में बढ़ती शैक्षणिक जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।

जैक रांची के पैटर्न अनुरूप तीन तीन घंटों की दो पाली में आयोजित इस परीक्षा में दोनों पालियों में तीन तीन विषयों से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए तथा प्रश्न पढ़ने एवं समझने के लिए दोनों पाली में 15 मिनट का अतिरिक्त समय निर्धारित था। सभी विद्यार्थियों द्वारा ओएमआर शीट पर उत्तर दिया गया ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया वहीं शिक्षा विभाग के विभिन्न पदाधिकारी बीआरपी सीआरपी आदि के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर मॉनिटरिंग की गई तथा केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों ने परीक्षा को सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राम भक्तों के लिए

राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय कोटामाटी, घाघरा के सहायक शिक्षक निलंबित

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, कोटामाटी में कार्यरत सहायक शिक्षक महेन्द्र कुमार महापात्र को कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा उपायुक्त गुमला की अनुशंसा के आलोक में की गई है।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विद्यालय की निर्धारित समयावधि प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने तथा विद्यालयीन कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन में उल्लेख किया गया कि उनकी लापरवाही के कारण विद्यार्थियों का पठन-पाठन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं।

शिकायत के आलोक में संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया तथा पूर्व में चेतावनी भी दी गई थी। तथापि, उनके व्यवहार एवं कार्यशैली में अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया। उनके मनमाने रवैये, स्वैच्छाचारिता एवं कर्तव्यों के प्रति निरंतर उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए संचिका उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई।

उपायुक्त गुमला से प्राप्त अनुशंसा के पश्चात संबंधित शिक्षक को कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं विद्यार्थियों के हितों की उपेक्षा के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है।

राम भक्तों के लिए

जिला आयुष समिति, गुमला द्वारा वयोवृद्धजनों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला आयुष समिति, के तत्वावधान में वयोवृद्ध व्यक्तियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिले के विभिन्न प्रखण्डों में किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निर्मला सिन्हा ने बताया कि दिनांक 26.02.2026 को प्रखण्ड घाघरा में 140, सिसई में 112, चैनपुर में 120, जारी में 105 तथा अन्य संबंधित केंद्रों में कुल मिलाकर बड़ी संख्या में वयोवृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई।
दिनांक 27.02.2026 को प्रखण्ड कामडारा में 108, गुमला में 153, बसिया में 109 एवं पालकोट में 130 रोगियों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 28.02.2026 को प्रखण्ड डुमरी में 105, रायडीह में 120, बिशुनपुर में 100 एवं भरनों में 110 वयोवृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान आयुष पद्धति के माध्यम से रोगियों को परामर्श, औषधि वितरण एवं जीवनशैली संबंधी सुझाव दिए गए। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य वयोवृद्धजनों को सुलभ, समग्र एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन व्यतीत कर सकें।
जिला आयुष समिति द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

राम भक्तों के लिए

भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार के निदेशक द्वारा गुमला में DILRMP एवं RCCMS की समीक्षा

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

सर्वे, रजिस्ट्रेशन एवं म्यूटेशन प्रक्रियाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल

गुमला : – DILRMP एवं NAKSHA Program, Registration एवं RCCMS Systems की समीक्षा हेतु भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक श्याम कुमार द्वारा आज शनिवार को गुमला जिला अंतर्गत DCLR कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान निदेशक द्वारा DILRMP के तहत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने जिले में संपन्न अंतिम सर्वेक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा वर्तमान प्रगति की समीक्षा की। अपर समाहर्ता एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक के दौरान जी.एम. लैंड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
रजिस्ट्रेशन एवं म्यूटेशन प्रक्रिया में उत्पन्न लघु तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक समस्याओं के समाधान हेतु एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जा सके।
निदेशक द्वारा RCCMS की पेपरलेस प्रक्रिया का अवलोकन किया गया तथा संपूर्ण प्रणाली की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। DCLR, गुमला एवं अंचल पदाधिकारी, गुमला एवं घाघरा द्वारा RCCMS, रजिस्ट्रेशन एवं म्यूटेशन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।
निदेशक ने प्रक्रियाओं को तकनीक-सक्षम, पारदर्शी एवं नागरिकोन्मुख बनाने पर बल देते हुए कहा कि भूमि सेवाओं की सुगमता एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

राम भक्तों के लिए

गुमला की बेटी अष्टम उरांव का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

जिला प्रशासन द्वारा गृह भ्रमण कर सम्मान एवं सहयोग का आश्वासन

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बिशुनपुर प्रखंड निवासी अष्टम उरांव को भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयनित होने पर जिला प्रशासन, गुमला की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं।

ऑस्ट्रेलिया में 1 मार्च से प्रारंभ हो रहे एएफसी महिला एशियन कप हेतु घोषित भारतीय टीम में झारखंड , गुमला की प्रतिभावान डिफेंडर अष्टम उरांव को स्थान मिला है। यह प्रतियोगिता 21 मार्च तक आयोजित होगी तथा वर्ष 2027 में ब्राज़ील में प्रस्तावित फीफा महिला विश्व कप के क्वालीफिकेशन से भी जुड़ी हुई है। हाल के राष्ट्रीय शिविरों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, रक्षण पंक्ति में उनकी सुदृढ़ भूमिका तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनके अनुभव को देखते हुए चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

उक्त उपलब्धि को देखते हुए,गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा बिशुनपुर प्रखंड के बनारी पंचायत अंतर्गत गोरा टोली गांव स्थित अष्टम उरांव के आवास पर पहुंचकर उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया।

भ्रमण के दौरान उनके परिवारजनों से भेंट कर परिवार से संबंधित आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। अष्टम उरांव द्वारा पक्का मकान, पेयजल बोरिंग, शौचालय एवं बाउंड्री वाल निर्माण हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार अविलंब आवश्यक कार्रवाई एवं सहयोग सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि अष्टम उरांव की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा जिला सहित झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अष्टम की मेहनत, अनुशासन और समर्पण यह सिद्ध करता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि अष्टम की सफलता से जिले की अन्य बेटियाँ भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, ताकि गुमला जिले की बेटियाँ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराती रहें।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium