20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसिरकोट शिव मंदिर समिति द्वारा शिवरात्रि पूजा के पूर्व निकाला गया कलश...

सिरकोट शिव मंदिर समिति द्वारा शिवरात्रि पूजा के पूर्व निकाला गया कलश यात्रा,सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और बच्चियां हुई शामिल

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा

सिरकाेट शिव मंदिर समिति द्वारा शिवरात्रि पूजा के पूर्व गुरुवार को दिन के 11:00 बजे कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बच्चिया शामिल हुई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य पथ होते हुए घोड़ाटांगर गांव स्थित पोखरा तक पहुंची। जहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जल भरी कराई गई। हर हर महादेव बोल बम का नारा लगाते हुए कलश में शामिल महिला और बच्चियां पुनः मंदिर परिसर पहुंची। जहां भोलेनाथ की शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया वह आचार्य द्वारा अन्य विधि विधान से पूजा पाठ कराई गई।

वही समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष शिवरात्रि के एक दिन पूर्व कलश यात्रा निकाला जाता है। साथ ही शिवरात्रि के दिन शुक्रवार को सिरकोट शिव मंदिर स्थित टंगरा में मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर रामविलास साहू, धनकुंवर साहू,रोहित साहू,मनु सिंह,कृष्णा सिंह,प्रियंका देवी,सुनीता देवी, राधा देवी,सीमा देवी,पूनम देवी प्रीति कुमारी सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और बच्चिया शामिल थी।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading