20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहाई स्कूल रायडीह के समीप कलवर्ट में बैठे किशोर को बाइक सवार...

हाई स्कूल रायडीह के समीप कलवर्ट में बैठे किशोर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन घायल एक रिम्स रेफर

गुमला
रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल रायडीह के समीप सामने बाइक खड़ी कर कलवर्ट पर बैठे सालकाया निवासी 15 वर्षीय गौतम राम पिता रमना राम को बाइक सवार करंज निवासी 20 वर्षीय अरुण मुंडा ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में गौतम का बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर में गौतम को गंभीर चोट लगी वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। जानकारी के मुताबिक गौतम व उसका दोस्त सलकाया निवासी 16 वर्षीय हषिकेश गोसाई पिता शिव शंकर दास गोसाई कलवर्ट पर बैठकर कुरकुरे खा रहे थे। वही हर्षिकेश कुछ दूरी पर बैठा था।

जबकि गौतम बाइक के सामने ही बैठा था। तभी करंज थाना निवासी 20 वर्षीय अरुण मुंडा पिता मनोज मुंडा अपने दोस्त रोहित सोरेन पिता मरमोद सोरेन अपने भाई का शादी का निमंत्रित कार्ड देने विजय टांड रायडीह गया था वही वापसी के क्रम में तेज गति से बाइक चलाते हुए लौट रहे थे। घटना के बाद गौतम और अरुण बेहोश हो गए। घटना में रोहित को भी चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से गौतम अरुण और रोहित को उप स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में उपचार के बाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां गौतम राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। मंगलवार की रात 10:00 बजे एंबुलेंस से परिजन उसे रिम्स ले गए।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading