20.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनकटीझरिया ग्राम में शत-प्रतिशत श्रमिकों का बना जॉब कार्ड

नकटीझरिया ग्राम में शत-प्रतिशत श्रमिकों का बना जॉब कार्ड

गुमला: गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने रायडीह प्रखंड के कोब्जा पंचायत स्थित नकटीझरिया ग्राम का भ्रमण किया और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से सभी विभागों को निर्देश जारी किए।

24 जून 2024 को नकटीझरिया ग्राम में एक कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। इस कैंप में सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, डीपीएम, जेएसएलपीएस, डीपीएम, स्वास्थ्य विभाग, डीपीएम, यूआईडी, जिला समन्वयक, आवास (ग्रा), जिला समन्वयक, आरसेटी, सहायक परियोजना पदाधिकारी (मनरेगा), फेलो (स्वास्थ्य), और जिला समन्वयक, आयुष्मान भारत शामिल होंगे।

उपायुक्त के निर्देश के बाद, नकटीझरिया ग्राम के सभी श्रमिकों के जॉब कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पूर्व में 25 नागरिकों के जॉब कार्ड बनाए गए थे और अब 26 नए श्रमिकों के जॉब कार्ड बनाकर वितरित कर दिए गए हैं।

इस पहल से नकटीझरिया ग्राम के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया  


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading