22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaडुमरी प्रखंड में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ, 30 सितंबर तक चलेगा

डुमरी प्रखंड में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ, 30 सितंबर तक चलेगा

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के करनी ग्राम पंचायत भवन में आज “संपूर्णता अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, और नीति आयोग के असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर करन कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह अभियान 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 30 सितंबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य डुमरी प्रखंड के शत-प्रतिशत नागरिकों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करना है।

अभियान का उद्देश्य:

केंद्र सरकार ने देश के अत्यंत पिछड़े जिलों व प्रखंडों में सेवा वितरण व शासन स्तर में सुधार के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया है। नीति आयोग द्वारा निर्धारित 06 संकेतकों के माध्यम से विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि आदि जैसे विकास कार्यों पर मुख्य रूप से फोकस किया जाएगा।

मुख्य बातें:

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सुविधाओं को सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंचाना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सभी का लक्ष्य यही है कि केंद्र और राज्य की योजनाओं से सभी नागरिकों को आच्छादित किया जाए। उपायुक्त ने जागरूकता की कमी को दूर करने पर जोर दिया और कहा कि सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान:

सिविल सर्जन राजू कच्छप ने स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर फोकस करने की बात की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का समय पर रजिस्ट्रेशन कराने और संस्थागत प्रसव पर जोर दिया। इसके अलावा, टीबी, डायबिटीज, और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

अन्य गतिविधियां:

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत स्टॉल लगाए गए और वहां आए नागरिकों को ऑन द स्पॉट योजनाओं से आच्छादित किया गया। जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा नशापान बंद को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

उपस्थित लोग:

इस मौके पर नीति आयोग की टीम, जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पिरामिल फाउंडेशन की टीम, चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, और कर्मचारी मौजूद थे।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि 39 इंडिकेटर्स पर कार्य चल रहा है और प्रखंड में महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स को पूर्ण करने के लिए इस माह में विशेष कार्य किया जाएगा। बीडीओ उमेश स्वासी ने कहा कि सभी इंडिकेटर्स को सफलता पूर्वक प्राप्त करने के लिए सभी की सहयोग की आवश्यकता है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments