28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभाजपा की बैठक में बिशुनपुर विधानसभा अभिनंदन समारोह पर चर्चा

भाजपा की बैठक में बिशुनपुर विधानसभा अभिनंदन समारोह पर चर्चा

घाघरा चांदनी चौक में भाजपा कार्यालय की बैठक

गुमला – गुरुवार को गुमला जिले के घाघरा चांदनी चौक स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

अभिनंदन समारोह की योजना

बैठक में बिशुनपुर विधानसभा स्तरीय अभिनंदन समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश एसटी मोर्चा प्रशिक्षण प्रभारी भिखारी भगत ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 13 जुलाई को घाघरा में आयोजित होने वाले समारोह को सफल बनाने के लिए सभी बूथ स्तर के पदाधिकारियों से समन्वय बनाए रखें।

महत्वपूर्ण उपस्थितियां

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक, बिपिन बिहारी सिंह, गोपाल गोप, आशीष कुमार सोनी, किशोर जायसवाल, पप्पू गुप्ता, तिंबू उरांव, प्रदीप उरांव, सोला सिंह, भुनंदन बड़ाइक, शुकरो उरांव, सूरजमुनी देवी, सुनीता देवी सहित कई प्रमुख भाजपाई उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading