29 C
Ranchi
Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त ने सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ...

उपायुक्त ने सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग एवं सीएसआर मामलों को लेकर कंपनी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सीएसआर कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से सीएसआर हिंडालको कंपनी अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के विकास करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रबंधक (सीएसआर ) हिंडाल्को कंपनी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, विभिन्न संरचनाओं के निर्माण आदि के कार्य किए जा रहे हैं। उक्त सभी कार्यों की उपयुक्त ने बिंदुवार समीक्षा की।
इस दौरान सीएसआर मद से आवासीय विद्यालयों की मरम्मती, विद्यालयों एवं अन्य स्थानों पर लगाए जा रहे सोलर लाइट की सुविधा, उच्च/मध्य विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की मरम्मती, बाउंड्री वॉल निर्माण आदि की समीक्षा की। उपायुक्त ने कुछ कार्यों में धीमी कार्य प्रगति को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की।

इसके साथ ही हिंडालको कंपनी द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए कार्यों एवं इस वित्तीय में हिंडालको द्वारा किए जाने वाले कार्य योजनाओं की रिपोर्ट की मांग की। उपायुक्त ने इसके साथ ही पीएचडी विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता को सीएसआर के क्षेत्रों में सभी प्राकृतिक जल स्रोतों को चिन्हित करते हुए, उससे आस पास के गांव तक पेय जल आपूर्ति के कनेक्शन करने हेतु निर्देश दिए गए एवं योजना तैयार करने की बात कही। इसके अलावा अन्य कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

बैठक में उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से जीएम डीआईसी,सिविल सर्जन, जिला खनन पदाधिकारी,अंचल अधिकारी विशुनपुर ,अंचल अधिकारी घाघरा ,हिंडालको लोहरदगा प्रबंधकों के अलावा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

New – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading