32.9 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस माहेश्वरी भवन सभागार में...

विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस माहेश्वरी भवन सभागार में सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

गुमला – गुमला लोहरदग्गा रोड स्थित माहेश्वरी भवन में विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार झारखंड के क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भवानी व भगवान श्री राम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या से विभिन्न प्रखंड व जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। जहां बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर वीरेंद्र साहू ने कहा काफी लम्बे संघर्ष और हिंदुओं के अथक प्रयास से अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ।

इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गठन 1925 में हुआ था। इसके बाद संगठन हिंदुओं को एकजुट करने और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करता रहा। विश्व हिंदू संगठन पूरे विश्व में हिंदुओं का सबसे बड़ा संगठन है। जिसका कार्य हिंदुओं को एकजुट करना और समाज में हिंदू विरोधी कार्य पर अंकुश लगाना है। आज समाज में धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ तस्करी व हत्या जैसे हिंदू विरोधी कार्य तेज गति से हो रहे हैं। हिंदू समाज को एकजुट होकर इन सभी अनैतिक कार्यों पर रोक लगानी है। गुमला जिला में बजरंग दल इन सभी कार्यों को रोकने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में केशव चंद्र साय,अजय सिंह राणा, मुकेश सिंह, मनोज वर्मा, मनीष लायन ,लक्ष्मी कुमारी, राजकुमार खड़िया, भोला दास गोस्वामी, मनोज साहू, यशराज सिंह, कौशिक वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विभाग मंत्री केशव चंद्र साय ने किया।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading