गुमला – राज्यपाल महोदय ने जिला विज्ञान केंद्र का किया अवलोकन, शैक्षणिक भ्रमण के लिए ISRO गई बच्चियों से की मुलाकात। जिले की महिलाओं के लिए बने सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का राज्यपाल महोदय ने किया भ्रमण, वहां तैयारी कर रही बालिकाओं से उन्होंने की मुलाकात
जिले के रागी प्रोसेसिंग सेंटर का किया दौरा, कहा मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर इसे व्यावसायिक रूप देना एवं महिलाओं को इसमें शामिल करना जिला प्रशासन की सराहनीय पहल है। इस दौरान राज्यपाल महोदय ने PM JANMAN योजन के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना एवं जिले के PVTG नागरिकों के लिए बने हेल्पलाइन नंबर 9431319825 का उद्घाटन किया गया।
साइकिल वितरण योजना के तहत उन्होंने बच्चियों के बीच साइकिल का किया वितरण, साथ ही विभिन्न लाभुकों के बीच किया गया परिसंपत्ति का वितरण
गुमला: आज गुमला जिले में माननीय राज्यपाल महोदय श्री संतोष कुमार गंगवार का आगमन हुआ।
PM JANMAN योजना के तहत जागरूकता रथ को किया गया रवाना, PVTG हेल्प लाइन नंबर का उद्घाटन

सर्व प्रथम परिसदन भवन में माननीय राज्यपाल महोदय का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। परिसदन भवन गुमला में राज्यपाल महोदय के द्वारा PM JANMAN योजना के तहत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया, इस दौरान गुमला के PVTG नागरिकों के सुविधा के लिए प्रारंभ किए हेल्प लाइन संख्या 9431319825 का राज्यपाला महोदय के कर कमलों से शुभारंभ किया गया, उक्त हेल्पलाइन नंबर पर जिले के PVTG समुदाय के नागरिक अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन गुमला को अवगत करवा सकते है ।
विज्ञान केंद्र का दौरा, एवं ISRO गईं छात्राओं से मुलाकात
इस दौरान राज्यपाल महोदय ने जिला विज्ञान केंद्र का दौरा किया, उन्होंने विज्ञान केंद्र के सभी भागों का अवलोकन किया, एवं विज्ञान केंद्र अंर्तगत व्यवस्थाओं से वे प्रभावित हुए। उन्होंने विज्ञान केंद्र में गुमला जिले से पिछले वर्ष एवं इस वर्ष शैक्षणिक भ्रमण के लिए ISRO जाकर आई सभी छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने छात्राओं से उनके अनुभवों के बारे में पूछा, राज्यपाल महोदय ने छात्राओं से बात चीत की एवं उन्होंने बच्चियों से अच्छी शिक्षा प्राप्त करने एवं मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी। राज्यपाल महोदय ने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस दौरान उन्होंने सभी बच्चियों से शिक्षा के क्षेत्र में यदि कोई बदलाव किया जाना चाहिए तो उसके लिए सलाह की मांग की, उन्होंने बच्चियों से कहा कि आप सीधे भी राजभवन से संपर्क कर सकते हैं एवं अपने सलाह से हमे अवगत करवा सकते हैं, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करना हमारी जिम्मेदारी है, हम आपके सुझाव को गंभीरता से लेंगे।
सावित्री बाई फुले पुस्तकालय का अवलोकन
इस दौरान माननीय राज्यपाल महोदय ने जिले के महिलाओं के लिए निर्मित सावित्री बाई फुले पुस्तकालय का अवलोकन किया वहां की व्यवथाओं से अवगत हुए। उन्होंने वहां पढ़ने आई अभ्यार्थियों से भी मुलाकात की। इस दौरान छात्राओं / अभ्यार्थियों ने राज्यपाल महोदय से कई सवाल किए, उनके जीवन एवं संघर्षों से जुड़े बातों को जानना चाहा।
माननीय राज्यपाल महोदय ने इस दौरान बताया कि उन्हें लाइब्रेरी से काफी लगाव है, एवं वे जिले में महिलाओं के लिए बने पुस्तकालय से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं बेहद ही सराहनीय है। उन्होंने सभी बच्चियों से पुस्तकालय आकर पढ़ने की बात कही, कहा कि पुस्तकालय ज्ञान बढाने का कार्य करता है, यहां आना हमेशा ही उपयोगित सिद्ध होगा।
सभी से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर जीवन एवं समाज को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। इस दौरान माननीय राज्यपाल महोदय ने अपने जीवन के संघर्षों को भी सभी के समक्ष रखा एवं उन्होंने कहा कि संघर्ष सभी के जीवन में आते हैं उनसे निडर होकर लड़ना एवं खुद को बेहतर दिशा में आगे बढ़ाना यह महत्वपूर्ण है। राज्यपाल महोदय ने बालिकाओं से मुलाकात कर बेहद ही हर्ष प्रकट किया, उन्होंने छात्राओं से राजभवन आने हेतु आमंत्रित किया।
इस दौरान माननीय राज्यपाल महोदय ने कल्याण विभाग अंतरागत संचालित साइकिल वितरण योजना के तहत बच्चियों / छात्राओं के बीच साइकिल का भी वितरण किया,एवं हरी झंडी दिखा कर बच्चियों को साइकिल के साथ अपने घरों के लिए रवाना किया।
रागी मिशन.. जिला रागी प्रोसेसिंग सेंटर का भ्रमण
राज्यपाल महोदय ने जिला स्थित रागी प्रोसेसिंग सेंटर का दौरा किया, एवं वहां दीदियों के द्वारा बनाए जा रहे रागी लड्डू एवं अन्य सामग्रियों का अवलोकन कर दीदियों से भी मुलाकात की।
राज्यपाल महोदय ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि गुमला जिले में मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करते हुए इसे व्यवसाय का रूप देना बेहद ही सराहनीय पहल है, रागी मिशन के दौरान महिलाओं को इसमें जोड़कर उन्हें रोजगार देने की इस पहल से राज्यपाल महोदय बेहद ही प्रभावित हुए। उन्होंने महिलाओं की सहभागिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर राज्यपाल महोदय के द्वारा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं अंतर्गत PVTG नागरिकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, वन पट्टा आदि योजना के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया।
उपस्थिति
इस दौरान मुख्य रूप से उपायुक्त गुमला श्री कर्ण सत्यार्थी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, डीआरडीए निदेशक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नजरत उप समाहर्ता, डीपीएम JSLPS सहित, जिला खेल पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
News – गनपत लाल चौरसिया
Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Shirt | Casual | Plain | Full Sleeve | Summer - Regular Fit (Available in Plus Sizes)
₹349.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹689.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nermosa Women's Printed Anarkali Kurta Palazzo Set with Dupatta | Kurta sets for women
₹689.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women Embroidery Solid Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta
₹669.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Allen Solly Men’s Polo T‑Shirt | Comfortable Rich Cotton Blend, Band Collar, Regular Fit | Stylish & Premium All Day Wear
₹515.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹448.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹436.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹416.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹407.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







