24.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभरनो थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, दर्जनों वाहनों की...

भरनो थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, दर्जनों वाहनों की जांच और चालान जारी

हेलमेट और कागजातों की जांच में कई बाइक चालकों का चालान काटा गया

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत भरनो थाना पुलिस ने सोमवार को पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस बल ने भरनो थाना के समक्ष दर्जनों वाहनों को रोककर हेलमेट, इंश्योरेंस, लाइसेंस और अन्य आवश्यक कागजातों की सघन जांच की।

अभियान के दौरान, बिना हेलमेट के बाइक चला रहे कई चालकों का चालान भी काटा गया। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के पालन की अनिवार्यता पर जोर दिया और सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक नियमों का पालन करने की सलाह दी।

यह जांच अभियान कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया था, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों ने जागरूकता के साथ कड़ी कार्रवाई भी की।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

Edited by – Sanjana Kumari.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading