24.5 C
Ranchi
Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त ने भरनो स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय तुरिअंबा का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने भरनो स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय तुरिअंबा का किया औचक निरीक्षण

गुमला : – गुमला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने आज भरनो प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय तुरिअंबा का औचक निरीक्षण किया। यह दौरा जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और “शिकछा कर भेंट” अभियान के तहत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बच्चों और शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों के बीच लगभग 3 घंटे से अधिक का समय बिताया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण प्रक्रिया, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास और आईटी रूम जैसी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और जीवन में बड़े सपने देखने का संदेश दिया। साथ ही, 11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के साथ उन्होंने गणित और भौतिकी का क्लास लिया, जिससे विद्यार्थी अत्यंत प्रेरित हुए। कक्षा 11वीं के बच्चों का टेस्ट लेकर उनकी तैयारी का आकलन भी किया गया।

उपायुक्त ने विद्यालय में शैक्षणिक सुधार को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों को निर्देशित किया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मैट्रिक और इंटर के बेहतर परिणाम को लेकर गंभीर है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों का दौरा संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। इन दौरों का मुख्य उद्देश्य जिले के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

इस निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, और विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। जिला प्रशासन शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रयासरत है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading