31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeVideo NewsHeadline News 27 Nov 2024

Headline News 27 Nov 2024

झारखंड के मनोनीत सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली में पीएम मोदी , अरविन्द केजरिवाल , राहुल और प्रियंका गांधी से मिले , सबको 28 नवम्बर को शपथ ग्रहण समारोह के लिए किया आमंत्रित

झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने एक प्रेस वार्ता मे कहा , इंडिया गठबंधन की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हैं हमले

चाईबासा मे अपराधियों ने अवैध बालू ढुलाई में लगे दो लोगों की धारदार हथियार से काटकर की हत्या

झारखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद 3 दिसंबर को BJP दिल्ली में करेगी बैठक, मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट

बड़कागांव की पूर्व कॉंग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद ने सोशल मीडिया के जरिए विरोधियों पर अपने कार के शीशे को तोड़ने का आरोप लगाया

डुमरी के नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो ने डुमरी के झारखण्ड कॉलेज प्राचार्य से औपचारिक मुलाक़ात , उन्होंने कहा वो शिक्षा को बेहतर करने का हर संभव प्रयास करेंगे

हेमंत सोरेन को MP-MLA कोर्ट का झटका, 4 दिसंबर को पेश होने का आदेश

महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा

भारतीय तटरक्षक बल ने अंडमान जलक्षेत्र में करीब पांच टन नशीली दवाओं की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है , इसकी कीमत करोड़ों मे मानी जा रही है

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का नया गाना “लटक जइबा” रिकार्ड बना रहा है , गाने को यूट्यूब पर 2 हफ्ते मे 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा हैं


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading