27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला मुख्यालय में आज संविधान दिवस के अवसर पर गुमला उपायुक्त...

गुमला जिला मुख्यालय में आज संविधान दिवस के अवसर पर गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय गुमला स्थित सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ

गुमला : – आज संविधान दिवस के अवसर पर गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय गुमला स्थित सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में जिला के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण की शपथ ली।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की महत्ता पर विशेष प्रकाश डालते हुए , उन्होंने इसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों का आधार स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें न केवल अधिकार देता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे संविधान में निहित मूल्यों – स्वतंत्रता, समानता, और न्याय – को अपने कार्यों और आचरण में आत्मसात करें।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और देश की एकता, अखंडता, एवं समृद्धि के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

आज उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, जिला नजारत उप समाहर्ता गुमला, जिला योजना पदाधिकारी गुमला सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading