✦ देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ झारखंड, नयी दिल्ली में मिला पुरस्कार
✦ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा आयोजित किया गया था इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकाथॉन
✦ देशभर से 4 लाख से अधिक छात्रों ने लिया था आयोजन में भाग
पर्यावरण संरक्षण के प्रति झारखंड की प्रतिबद्धता को एक बार फिर राष्ट्रीय सम्मान मिला है। नयी दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकाथॉन में झारखंड देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ है। इसका आयोजन अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर और पी जैम फाउंडेशन के सहयोग से पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC), भारत सरकार द्वारा किया गया था। इस इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकाथॉन में देशभर से 4 लाख से अधिक छात्र प्रतिभागियों ने भाग लिया और 1.9 लाख से अधिक अभिनव विचार प्रस्तुत किए, जिनमें पर्यावरणीय स्थिरता, संरक्षण और जलवायु कार्रवाई के समाधान पर प्रकाश डाला गया। झारखंड के तीन जिलों यथा धनबाद, रामगढ़ और रांची ने इस हैकाथॉन में राज्यस्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। झारखंड की ओर से इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी में एसडीओ श्री अभिषेक झा, वरिष्ठ सलाहकार श्री गौरव वर्मा (यूनिसेफ), +2 आदिवासी उच्च विद्यालय (पटमदा, पूर्वी सिंघभूम) के छात्र अक्षय कुमार, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय (राजधनवार, गिरिडीह) की छात्रा कोमल कुमारी शामिल हुई।
इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकाथॉन क्या है ?
इको-क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकाथॉन एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो छात्रों और युवाओं को पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के लिए रचनात्मक और नवीन (क्रिएटिव और इनोवेटिव) विचार प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करता है। इसका देशभर में आयोजन दिनांक 5 जून से 26 सितंबर 2024 तक हुआ था। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों के प्रति युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करता है। इससे छात्रों को रचनात्मक सोच और तकनीकी कौशल का उपयोग करके समस्या का समाधान ढूँढने का अवसर मिलता है।
News Desk
Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







