24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghकेंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला हजारीबाग की...

केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला हजारीबाग की समीक्षा बैठक की गई

हजारीबाग को पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा मिले इसके लिए केंद्र सरकार से चर्चा करूंगा – शांतनु ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार शांतनु ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में नीति आयोग की बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त नैंसी सहाय, डीडीसी इश्तियाक अहमद, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, मुखिया और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में उपायुक्त नैंसी सहाय ने केंद्रीय राज्य मंत्री को जिले में किया जा रहे हैं विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हजारीबाग जिले के चौपारण और कटकमदाग प्रखंड आकांक्षी जिला के तहत कार्य किया जा रहा है। टीवी मुक्त भारत के लिए जिला प्रशासन के तरफ से कई सारे प्रयास किये जा रहे है। डीएमएफटी फंड से विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में विकास का कार्य किया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों का एनीमिया टेस्ट भी किया जा रहा है। वंही सदर अस्पताल हजारीबाग की स्थिति पहले से बेहतर करने का प्रयास किया गया है।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading