गुमला : – झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुमला जिले में सिरसी-ता-नाले(दोन) दव डहरे एकना राजकीय समारोह के आयोजन की तिथि की घोषणा की। यह पवित्र मेला सिरसी-ता-नाले(दोन) दव डहरे एकना राजकीय समारोह 3 फरवरी, 2025 को आयोजित होगा।
यह निर्णय धार्मिक मान्यता और माघ पंचमी के शुक्ल पक्ष के दिन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मंत्री ने कहा कि सिरा सीता मेला का आयोजन अब से प्रतिवर्ष इसी तिथि पर किया जाएगा। उन्होंने गुमला जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि मेले की तैयारियों को पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
गुमला जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत अकासी पंचायत स्थित सिरा सीता को झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा राजकीय मेला (जतरा) का दर्जा प्रदान किया गया है। इससे पहले यह मेला 5 और 6 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाला था, लेकिन इसे अब 3 फरवरी 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंत्री महोदय ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सेवाएं, यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मेले के आयोजन स्थल पर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है।
इसके अतिरिक्त, मंत्री ने यह भी बताया कि मेले में रांची ( कांके ) से अतिथियों का पद यात्रा कर आगमन होगा, जो मेले की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगा। उन्होंने राज्य के नागरिकों से इस पवित्र मेले में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान कल्याण विभाग की योजनाओं और वर्तमान प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार की नागरिकों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के गैर-कानूनी कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







