20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaछात्र अभिप्रेरण सप्ताह: सघन विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम जारी

छात्र अभिप्रेरण सप्ताह: सघन विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम जारी

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में गुमला जिले में “शिक्षा कर भेंट” गतिविधि के अंतर्गत इस सप्ताह को छात्र अभिप्रेरण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत, जिला और प्रखंड स्तरीय वरीय पदाधिकारियों द्वारा सघन विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं की अंतिम समय की तैयारियों का जायजा लेने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। पदाधिकारी विद्यालयों में जाकर छात्रों से संवाद कर रहे हैं, उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, और शिक्षकों के साथ बैठक कर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा कर रहे हैं।

अभियान के दौरान प्रमुख गतिविधियां:

इस विशेष अभियान में निम्न पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं:
 जयवंती देवगम, अनुमंडल पदाधिकारी, बसिया, नरेश मुंडा, अंचलाधिकारी, बसिया, अविनाश कुजूर, अंचलाधिकारी, भरनो, शेखर वर्मा, अंचलाधिकारी, बिशुनपुर, सुलेमान मुंदरी, बीडीओ, बिशुनपुर,अशोक कुमार चोपड़ा, बीडीओ, गुमला, आलोक रंजन, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी
इन अधिकारियों ने अपने आवंटित विद्यालयों का भ्रमण करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, शिक्षकों के साथ संवाद कर परीक्षा तैयारी के अंतिम चरणों में ध्यान केंद्रित करने हेतु प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की।

सप्ताह भर चलेगा अभियान:

इस अभियान के तहत पूरे सप्ताह सघन विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम जारी रहेगा। पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से विद्यालयों में जागरूकता और उत्साह का माहौल बना है। शिक्षकों द्वारा परीक्षा तैयारियों के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन गुमला छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की पहल से छात्रों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading