32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला प्रशासन द्वारा द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव-2025 का आयोजन

गुमला जिला प्रशासन द्वारा द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव-2025 का आयोजन

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन के तत्वावधान में “शिक्षा कर भेंट गतिविधि” के तहत “द्वितीय गुमला साहित्य महोत्सव-2025” का भव्य आयोजन 15, 16 एवं 17 फरवरी 2025 को बिरसा मुंडा एग्रो पार्क, गुमला में किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चलेगा, जिसमें देशभर के ख्याति प्राप्त लेखक, साहित्यकार एवं रचनाकार भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य साहित्य, संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देना तथा स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के साहित्य प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान करना है।

महोत्सव के अंतर्गत इंटरएक्टिव सत्र, पुस्तक प्रदर्शनी, स्टोरीटेलिंग, क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवा प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा। इस महोत्सव में साहित्य और कला के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा होगी, जिससे झारखंड की साहित्यिक विरासत को एक नई पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत 15 फरवरी 2025 को अपराह्न 4 बजे से होगी, जो संध्या 6 बजे तक चलेगी। वहीं, 16 एवं 17 फरवरी को कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से अपराह्न 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस साहित्यिक उत्सव में डॉ. नारायण भगत, डॉ. प्रेमचंद्र उरांव, नीलोत्पल मृणाल, वरुण ग्रोवर, अनुकृति उपाध्याय, चंद्रहास चौधरी, शताब्दी मिश्रा, अक्षय बहिबाला, डॉ. नारायण उरांव, जस्टिना केरकेट्टा, युंडुंश प्रणय, अनुज लुगुन, उदय प्रकाश, पंकज मित्रा, रणेंद्र कुमार, कठपुतली दृश्य प्रस्तुतकर्ता अनुकृति उपाध्याय, संजय कच्छप, जिशान कादरी, महेश्वर सोरेन एवं संजीव कुमार मुर्मू सहित कई प्रतिष्ठित साहित्यकार और रचनाकार उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन सभी नागरिकों, साहित्य प्रेमियों एवं विद्यार्थियों को इस अद्वितीय साहित्यिक महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading