महिलाओं ने दिखाया स्वाद, सलीके और संकल्प का संगम
झाँसी, 11 मई, 2025: बुंदेलखंड की गलियों से उठती देसी मसालों की सुगँध एक बार फिर देशभर में अपनी पहचान बना चुकी है और इस पहचान को नई उड़ान दी ‘बुंदेली शेफ सीज़न 2’ ने। क्षेत्र के जाने-माने डिजिटल मीडिया चैनल, बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित पाक कला की इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 11 मई, रविवार को बुंदेलों के शहर झाँसी में हुआ, जहाँ सिर्फ व्यंजन ही नहीं बने, बल्कि इनके माध्यम से प्रतिभागी बुंदेलखंड की परंपरा को बखूबी सहेजती भी नज़र आईं। बुंदेलखंड के स्वाद को थाली में परोसकर, अपनी सादगी और आत्मविश्वास से जजेस का दिल जीतने वाली ज़ाहिदा परवीन बुंदेली शेफ सीज़न 2 की विजेता बनीं। वहीं, रश्मि ठाकुर पहली रनर अप रहीं और पूनम रायकवार दूसरी रनर-अप रहीं। तीनों विजेताओं को ट्रॉफी, चाँदी की पायल और कई आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया गया। बाकी फाइनलिस्ट्स को भी सर्टिफिकेट और उपहार दिए गए। जज के रूप में शेफ संजय शर्मा के अतिरिक्त बुंदेली शेफ सीज़न 1 की विनर शमिता सिंह और शिवानी कमरिया भी मौजूद रहीं।
88 प्रतिभागियों से शुरू हुई इस अनोखी यात्रा का समापन तब हुआ, जब 5 फाइनलिस्ट्स ने आखिरी राउंड में अपनी प्रतिभा का ज़ायका सबके सामने परोसा। इन प्रतिभागियों में शामिल थीं झाँसी की ज़हीदा परवीन, पूनम रायकवार और साक्षी श्रीवास्तव, ललितपुर की रुचि जैन और सागर की रश्मि ठाकुर। सभी ने यह साबित कर दिया कि किचन अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि पहचान भी है।
पारम्परिक परिधानों में फिनाले में पहुँची इन पाँचों प्रतिभागियों को मौके पर ही चुनौती मिली, जब दिग्गज फिल्म स्टार सुष्मिता मुखर्जी ने उन्हें ‘आलू के पराठे’ और ‘गुलाब जामुन’ बनाने के लिए कहा। चुनौती थी 2 घंटे में स्वाद, सजावट और प्रस्तुति, सब कुछ ऐसा हो जो जजेस का दिल जीत ले। जी-जान लगाकर प्रतियोगियों ने न सिर्फ लाजवाब व्यंजन बनाए, बल्कि अपनी टेबल की सजावट से भी माहौल को खास बना दिया। कुल मिलाकर, फैसले की कसौटी सिर्फ ज़ायका नहीं था। जजेस ने स्वाद, प्लेटिंग, टेबल डेकोरेशन और पहनावे के आधार पर निर्णय लिया।
बुंदेलखंड 24×7 के डायरेक्टर, आसिफ पटेल ने कहा, “इस कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि क्षेत्र की महिलाएँ अब सिर्फ रसोई तक ही सीमित नहीं हैं। वे अपनी कला और परंपरा को आत्मविश्वास के साथ मंच पर ला रही हैं। मेरी नज़र में सभी विजेता हैं, क्योंकि हर एक प्रतिभागी की थाली में बुंदेलखंड की कोई न कोई कहानी साँस ले रही थी। विजेताओं के साथ ही वह परंपरा भी जीती है, जिसे घर की चौखट से बाहर लाने का हौंसला सभी प्रतिभागियों ने दिखाया। सभी जजेस, शिवांगी तिवारी, दामिनी गौड़ और पूरी टीम का धन्यवाद्, जिनकी मेहनत से यह शो पूरे क्षेत्र के साथ ही देश में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।”
बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित ‘बुंदेली शेफ सीज़न 2’ की इस अद्भुत यात्रा को सफल बनाने में कई स्पॉन्सर्स की अहम् भूमिका रही। रचनात्मक सहयोग में रुद्राणी कला ग्राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का पीआर पार्टनर, पीआर 24×7 रहा, वहीं रसा एरोमा और माय कोकोनट्ज़ ने गिफ्ट पार्टनर के रूप में प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करने का काम किया। इस पूरे आयोजन की डिजिटल उपस्थिति को विस्तार देने का कार्य ओओएच बाज़ार ने संभाला, जिसने इस सांस्कृतिक पाक यात्रा को और भी प्रभावशाली बना दिया।
बुंदेलखंड 24×7 के बारे में
बुंदेलखंड 24×7 (पूर्व में बुंदेलखंड ट्रूपल के नाम से प्रचलित) बुंदेलखंड क्षेत्र का तेजी से उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बुंदेलखंड पृथक राज्य की माँग को बुलंद करते हुए, क्षेत्र की मूलभूत और बुनियादी समस्याओं को शासनिक-प्रशासनिक महकमें तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा है। क्षेत्रीय जन संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनते हुए, बुंदेलखंड 24×7 बुंदेली लोक संस्कृति व कला के संरक्षण के प्रति भी समर्पित भाव से कार्य कर रहा है, तथा स्थानीय कलाकारों को बुंदेली बावरा, बुंदेली शेफ इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए सशक्त करने की दिशा में भी विशेष रूप से कार्यरत है। चैनल चुनावी प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनता और राजनेता के बीच एक ब्रिज की तरह कार्य कर रहा है।
न्यूज़ – मुस्कान
KOTTY Women's Wide-Leg Trouser|Palazzo Pants|High Waist Flowy Trousers with Drawstring|Lightweight Casual & Travel Wear|Women Trousers Pants
₹259.00 (as of October 19, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Shasmi Girl's & Women's Solid Color V-Neck A-Line Maxi Dress for Women | New Year Party Outfit | Waist Cinched Puff Sleeve Western | Elegant Casual Wear (Dress 246)
₹459.00 (as of October 19, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹599.00 (as of October 19, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZORO Men's Genuine Leather Belt for Men | Black,Brown,Tan
₹230.00 (as of October 19, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 19, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹416.00 (as of October 19, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Banarasi Soft Silk Saree Pure Silk with Unstitched Blouse Piece
₹249.00 (as of October 19, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹474.00 (as of October 19, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹409.00 (as of October 19, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹683.00 (as of October 19, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







