गुमला — झारखंड के गुमला जिले के कांसीर गांव की रहने वाली चार वर्षीय राधिका कुमारी, बीते दो वर्षों से दुर्लभ आंख (आई) कैंसर से पीड़ित है। उसकी बिगड़ती हालत ने न केवल परिवार को आर्थिक रूप से तोड़ दिया है, बल्कि गांव के लोगों की आंखों में भी आंसू ला दिए हैं।
राधिका के इलाज का एकमात्र विकल्प मुंबई स्थित डीएमसी कैंसर अस्पताल बचा है, जहां उसे तत्काल मेडिकल सहायता की जरूरत है।
परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय, अब तक मवेशी बेच और कर्ज लेकर चल रहा था इलाज
राधिका के पिता बसंत सिंह, जो एक सामान्य किसान हैं, बताते हैं कि अब तक उन्होंने इलाज के लिए अपने मवेशी बेच दिए और महिला मंडल से कर्ज लिया, लेकिन अब निजी अस्पतालों में इलाज करवाने की उनकी हैसियत नहीं रह गई है। पहले रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों ने केस को जटिल मानते हुए सलाह दी कि मुंबई या जमशेदपुर के कैंसर संस्थान में ही इलाज संभव है।
समय पर इलाज जरूरी, देरी से बिगड़ सकती है हालत
राधिका की हालत दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज न हुआ तो कैंसर बढ़कर जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने राधिका की मदद के लिए राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से लगाई गई मदद की गुहार
राधिका के परिवार और गुमला के लोगों ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से अपील की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और मासूम बच्ची की जान बचाने में पहल करें। स्थानीय नागरिकों को पूरा विश्वास है कि मंत्री इस पीड़िता की स्थिति को संज्ञान में लेकर मदद के लिए आगे आएंगे।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी दिखाई संवेदनशीलता
गुमला जिला प्रशासन ने 25,000 रुपये की अनुशंसा की है, वहीं सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा गुमला से राउरकेला तक की यात्रा के लिए 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। इसके बाद राउरकेला से मुंबई तक राधिका को ट्रेन से भेजा जाएगा ताकि वह डीएमसी अस्पताल में उचित इलाज पा सके।
मदद का आग्रह: पीड़िता की बहन ने जारी किया गूगल पे नंबर
राधिका की बहन ने जनता से वित्तीय सहायता की अपील करते हुए गूगल पे नंबर 6203292044 जारी किया है। उन्होंने कहा है कि यह सामाजिक सहयोग एक मासूम की जिंदगी बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
आप भी राधिका की जिंदगी बचाने में सहभागी बन सकते हैं। हर छोटा-बड़ा योगदान इस मासूम की आंखों में फिर से उजाला ला सकता है। समय रहते मदद करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







