20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaराजस्व संबंधी कार्य के निष्पादन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

राजस्व संबंधी कार्य के निष्पादन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

गुमला – गुमला अपर समाहर्ता शशिन्द्र बड़ाइक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन के संबंध में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में गुमला जिला अंतर्गत सभी अंचल के अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मी उपस्थित हुए।

उक्त कार्यशाला में सेवा का अधिकार अधिनियम 2011, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र,कार्यालय पंजी एवं अभिलेख संधारण,दाखिल खारिज,भूमि सीमांकन एवं अन्य एजेंडवार राजस्व संबंधी कार्य की परिभाषा उद्देश्य, महत्व एवं कार्य प्रकिया की जानकारी सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मी को दी गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी अंचल कार्यालयों में राजस्व संबंधी कार्यों को सुगमता पूर्वक एवं ससमय निष्पादन किया जाए जिससे आमजनों के राजस्व संबंधी कार्य ससमय हो सके।

इस कार्यशाला में अनुमंडल पदाधिकारी,गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी,बसिया, अनुमंडल पदाधिकारी,चैनपुर,डी सी एल आर, गुमला,,डी सी एल आर,बसिया, सभी अंचल अधिकारी,गुमला, राजस्व कर्मी,आईटी मैनेजर राजीव रोशन एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading