उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने शैक्षणिक सुधार मैं किये कई महत्वपूर्ण बदलाव
गुमला – गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित, के द्वारा शैक्षणिक सुधार हेतु कार्ययोजना बनाकर गंभीरतापूर्वक कार्य संबंधी निदेशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो द्वारा जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ।
डीईओ कविता खलखो द्वारा कहा गया है कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुनिश्चितता हेतु नियमित, सुव्यवस्थित एवं योजना-बद्ध शिक्षण अत्यंत आवश्यक है तथा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार सहित कक्षा संचालन में शिक्षकों की नियमितता के साथ साथ पाठ्यक्रम की समयबद्ध समाप्ति एवं पुनरावृत्ति के लिए पर्याप्त समय सुनिश्चित करते हुए मूल्यांकन आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए ।
वर्तमान शैक्षणिक सत्र में शैक्षणिक उपलब्धियों को लक्षित करते हुए जिला स्तर पर यह निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सभी टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों द्वारा विषयवार एवं शिक्षकवार दैनिक कार्ययोजना तैयार की जाए और उसका नियमित अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
डीईओ द्वारा कहा गया है कि विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक वर्ग उपलब्धता अनुरूप अनिवार्य विषय शिक्षण हेतु कार्यरत प्रत्येक टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षक को उनके विषयों के लिए सप्ताहवार एवं विषयवार शिक्षण योजना बनानी होगी, जिसमें पाठ्यक्रम, अधिगम उद्देश्य, अध्यापन विधियाँ, शिक्षण-सामग्री, मूल्यांकन पद्धति एवं गृहकार्य की जानकारी अंकित हो। सभी शिक्षकों को प्रत्येक दिन अपने विषय की कक्षा लेना अनिवार्य होगा तथा शिक्षण योजना की एक प्रति विद्यालय में सुरक्षित रखते हुए दैनिक शिक्षण कार्य का लेखा-जोखा शिक्षक डायरी में संधारित किया जाएगा ।
इसके अतिरिक्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की संख्या सीमित होने के कारण सभी टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी विषय विशेषज्ञता के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे । यह सहयोग उन विषयों/कक्षाओं में दिया जाएगा जहाँ पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं या शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने की आवश्यकता है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए कहा गया है कि सभी प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षकों की कार्ययोजनाओं का प्रारंभिक अनुमोदन किया जाएगा तथा विद्यालय में दैनिक शिक्षण कार्य की साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक सभी शिक्षकों की वर्गवार एवं विषयवार दैनिक कार्य योजना हेतु जवाबदेह होंगे एवं दैनिक रूप से शिक्षकों द्वारा किस वर्ग में विषय में क्या टॉपिक पढ़ाया गया इसका प्रतिवेदन उन्हें रोज भेजेंगे ।
इसके अतिरिक्त प्रोजेक्ट रेल अंतर्गत मासिक टेस्ट का विद्यालय स्तर पर अनिवार्य रूप से आयोजन सुनिश्चित करते हुए छात्रों के प्रदर्शन से संबंधित विवरण ईविद्यावाहिनी में अपडेट किए जाने का निर्देश देते हुए छात्र छात्राओं के प्रदर्शन के अनुसार कमजोर चिन्हित बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से शिक्षण सहायता हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसके साथ ही इस वर्ष मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में मार्जिनल छात्रों के कंपार्टमेंटल एग्जाम की व्यवस्था हेतु आवश्यक व्यवस्था संबंधित निर्देश देते हुए सभी मार्जिनल छात्रों को कंपार्टमेंटल परीक्षा में सम्मिलित कराने के लिए प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह बनाते हुए मार्जिनल छात्रों के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर तत्काल विशेष कक्षाओं के आयोजन संबंधी निर्देश दिए गए हैं ।
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी नियमित रूप से विद्यालय भ्रमण करते हुए शिक्षण-डायरी, छात्रों की उपलब्धियाँ एवं कक्षा संचालन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं । जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में शिक्षा कर भेंट गतिविधि अंतर्गत शैक्षणिक सुधार हेतु ये कार्य किए जा रहे हैं । उनके द्वारा दिनांक 06 जून को डायट गुमला में जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की आवश्यक समीक्षा बैठक आहूत की गई है जिसमें बोर्ड परीक्षा के परिणाम की विद्यालयवार समीक्षा करते हुए शैक्षणिक सुधार हेतु आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे ।
KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹719.10 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Louis Luxe Womens Korean Night Dress || Full Pyjama Set ||Korean Nightsuit || Women Nightwear ||Round Neck Full Sleeve Nightsuit || Loungewear || Everyday Nightdress (ND-10)
₹612.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹399.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men's Super Combed Cotton Rib Solid Boxer Brief with Ultrasoft Waistband (Pack of 3)
₹829.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹667.00 (as of June 6, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Tie Dye Printed | Lightweight Daily Wear Women's Sari with Unstitched Blouse Piece (Available in 10 Colors)
₹471.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹327.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹599.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹498.00 (as of June 6, 2026 10:54 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







