26.6 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर गुमला में श्रद्धांजलि सभा, अधिकारियों ने...

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर गुमला में श्रद्धांजलि सभा, अधिकारियों ने किया नमन

गुमला, 9 जून जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को गुमला जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, उप विकास आयुक्त, एसडीओ (सदर), डीएसपी, आईटीडीए परियोजना निदेशक, अपर समाहर्ता सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए उनके आदर्शों को नमन किया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा,

“भगवान बिरसा मुंडा न सिर्फ एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि वे आदिवासी अस्मिता, गरिमा और अधिकारों के प्रतीक हैं। उनकी लड़ाई सिर्फ भूमि अधिकार तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह पूरे आदिवासी समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक अस्तित्व की रक्षा के लिए थी।”

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन, आदिवासी समुदाय के समग्र विकास हेतु—स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की। बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर यह आयोजन श्रद्धा, प्रेरणा और समाज के प्रति कर्तव्यों की भावना को फिर से जागृत करने वाला रहा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading