20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का किया निरीक्षण

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित चंदाली के ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति व विधिक मानकों के अनुपालन की समीक्षा की।

उन्होंने ईवीएम की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा बंदोबस्त, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं यूपीएस बैकअप व अन्य तकनीकी सुविधाओं का निरीक्षण कर उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी,गुमला सदर राजीव कुमार, एलआरडीसी, राजीव नीरज, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading