छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी
गुमला : – राज्य सरकार द्वारा नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के विरुद्ध दिनांक 10 जून से 26 जून तक लागातार राज्यव्यापी जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतिम दिन 26 जून – विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर गुमला जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जानकारी दी कि इन कार्यक्रमों में अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि को आमंत्रित करते हुए नशे के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करने की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विद्यालयों में पूर्व में आयोजित निबंध लेखन, स्लोगन, पेंटिंग, क्विज आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा, ताकि उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं आत्मविश्वास का संचार हो।
साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी विद्यालय प्रमुखों से अपील की गई है कि दिनांक 10 से 26 जून तक विद्यालय में आयोजित सभी गतिविधियों की फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
इस संबंध में बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी सहित सभी शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इस अवसर पर उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने संदेश जारी करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने में विद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं समाज से इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







