17.9 C
Ranchi
Saturday, March 21, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, गुमला और संत पैट्रिक की टीमों...

सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, गुमला और संत पैट्रिक की टीमों ने राज्य स्तर पर बनाई जगह

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत आयोजित सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालक एवं बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के जिला स्तरीय फाइनल मुकाबले आज संपन्न हुए। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अंडर-17 बालक वर्ग में गुमला प्रखंड की संत इग्नेसियस स्कूल की टीम एवं भरनो प्रखंड की टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रोमांचक खेल के दौरान गुमला की टीम ने 1 गोल की बढ़त हासिल कर फाइनल मुकाबला जीत लिया एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया। भरनो प्रखंड की टीम उपविजेता रही।

वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में जिले के सभी प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंतिम रूप से गुमला प्रखंड की संत पैट्रिक स्कूल की बालिका टीम एवं कामडारा प्रखंड की टीम फाइनल में पहुंचीं। संत पैट्रिक की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल की निर्णायक बढ़त के साथ विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कामडारा प्रखंड की टीम उपविजेता रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। दोनों ही अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जिला प्रशासन द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि सभी विजेता टीमें राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading