24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त ने डुमरी प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत में धरती आबा जनजातीय जागृति...

उपायुक्त ने डुमरी प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत में धरती आबा जनजातीय जागृति अभियान शिविर का किया निरीक्षण, 222 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा आज डुमरी प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत में आयोजित धरती आबा जनजातीय जागृत अभियान के अंतर्गत लगाए गए विशेष जनसेवा शिविर का निरीक्षण किया गया। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में शिविर स्थल पर पहुंचकर उपायुक्त ने वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं संबंधित विभागीय कर्मियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय समुदाय तक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को सुनिश्चित करना था। उपायुक्त ने शिविर में चल रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के अंतर्गत प्राप्त कुल आवेदनों में से 2,22 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। प्राप्त आवेदनों का विवरण इस प्रकार है

आधार कार्ड सुधार एवं अद्यतन के 7 आवेदन,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 4 आवेदन,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना संबंधी 4 आवेदन आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 15 आवेदन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित 4 आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के 4 आवेदन,प्रधानमंत्री जनधन योजना से संबंधित 1 आवेदन,विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 7 आवेदन,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 11 आवेदन,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 7 आवेदन,सिकल सेल एनीमिया की जांच हेतु 58 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,जाति प्रमाण पत्र से जुड़े 19 आवेदन,राशन कार्ड सुधार एवं निर्गमन हेतु 4 आवेदन,आवास प्रमाण पत्र हेतु 23 आवेदन,मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य से संबंधित 35 आवेदन,पोषण अभियान के अंतर्गत 49 आवेदन,अन्य योजनाओं से संबंधित 3 आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने इस दौरान सभी विभागीय कर्मियों को निर्देशित किया कि शेष आवेदनों का निष्पादन समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए ताकि लोगों को लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

उन्होंने मौके पर मौजूद नागरिकों से अपील की कि वे धरती आबा जनजातीय जागृति अभियान के तहत आयोजित शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लें एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

जिला प्रशासन की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया कि इस तरह के शिविरों का आयोजन अन्य पंचायतों एवं प्रखंडों में भी निरंतर किया जाएगा, जिससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं की सुविधा पहूंचा सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading