गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला भू-अर्जन कार्यालय, गुमला द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।
गुमला जिला अंतर्गत वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित 04 योजनाएं एवं राजकीय राजमार्ग से संबंधित 11 योजनाएं संचालित हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं में NH-23 पलमा-गुमला पथ चौड़ीकरण योजना, NH-143D जमटोली-रांची-संबलपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर से गुमला तक NH-43 का निर्माण कार्य, तथा रायडीह-गुमला मार्ग पर गुमला बाईपास सड़क निर्माण योजना शामिल है।
राजकीय राजमार्ग योजनाओं में कोनसा-बकसपुर, पुत्रीटोली-डोलंगसेरा, सिसई-लापुंग-डोड़मा, कोचेडेगा-रामरेखा, रोकेडेगा-बिलिंगबीरा, टकरमा-ससिया, रामपुर-कदमडीह-टांगरटोली-कुरकुरा-तेतरटोली, मांझाटोली-चौनपुर-डुमरी एवं भीखमपुर-जारी-मेराल मार्ग, सिसई-बसिया पथ, गुमला-बांसडीह-कासिर मार्ग, तथा डुमरी से बढ़ा कटरा भाया कोराकोना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक के मार्गों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य शामिल है।
बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी रैयतों को अविलंब भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्य अपूर्ण हैं या किसी कारणवश लंबित हैं, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण किया जाए ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुँच सके।
उपायुक्त गुमला ने कहा कि इन सभी राजमार्ग परियोजनाओं का समय पर निष्पादन जिले की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेगा और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से PD NHAI, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुमला ,कार्यपालक अभियंता RCD, सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







