31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeEducationविनोबा भावे विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में मिली सफलता यूसेट के...

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में मिली सफलता यूसेट के सात छात्र मैथ कोडर्स प्राइवेट लिमिटेड में चयनित

हजारीबाग — विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसेट) के सात विद्यार्थियों का चयन Math Coders Pvt. Ltd. में हुआ है। यह प्लेसमेंट विश्वविद्यालय के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में एक और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

प्लेसमेंट प्रक्रिया में ईसीई, सीएससी और आईटी विभाग के छात्रों ने भाग लिया। अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों में:

  • ईसीई विभाग से — कोशिका कुमारी और श्रुति कुमारी जायसवाल
  • सीएससी विभाग से — अंजलि कुमारी चौधरी, मोनी कुमारी, पूजा कुमारी मुर्मू, और संस्कार किशन
  • आईटी विभाग से — विकास कुमार गुप्ता

यूसेट के निदेशक डा. आशीष कुमार साहा ने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इसे संस्थान की गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा और निरंतर प्रशिक्षण प्रयासों का परिणाम बताया।

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. अर्चना रीना धान ने इस प्लेसमेंट की जानकारी साझा करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में Ambiant Scientific Company और KP Reliable Technic India Pvt. Ltd. द्वारा भी प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जानी है, जिससे छात्रों को और अवसर मिलेंगे।

यह कैंपस ड्राइव न केवल यूसेट के छात्रों के लिए करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि विश्वविद्यालय की उद्योगों के साथ बढ़ती सहभागिता को भी दर्शाता है।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading