20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (फुटबॉल) के प्रशिक्षु कोच दीपक अंतिल...

गुमला डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (फुटबॉल) के प्रशिक्षु कोच दीपक अंतिल को दी गई विदाई

गुमला :- भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), NSEC कोलकाता में संचालित डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग इन फुटबॉल के प्रशिक्षुओं को पूरे भारत के विभिन्न खेल अकादमियों, विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में एक माह की इंटर्नशिप हेतु भेजा जाता है।
इसी क्रम में गुमला जिले में संचालित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (इंडोर स्टेडियम) की खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न स्तरों पर हासिल की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों के फलस्वरूप, पहली बार SAI द्वारा एक प्रशिक्षु कोच को इंटर्नशिप के लिए इस केंद्र में भेजा गया।
प्रशिक्षु कोच  दीपक अंतिल को एक माह की इंटर्नशिप पूर्ण करने के उपरांत आज औपचारिक रूप से विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं एवं उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यह अवसर गुमला जिले के लिए गौरवपूर्ण है, जिससे यह प्रमाणित होता है कि जिले में संचालित खेल गतिविधियाँ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading