20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश, एक पुरुष समेत तीन महिलाएं...

गुमला में देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश, एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

गुमला, 24 जुलाई: गुमला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस कप्तान हरीश बिन ज़मान के निर्देशन में की गई।

गुमला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुमला थाना क्षेत्र के सोसो (जोड़ा टांड) स्थित अनिल किंडो के घर में देह व्यापार चलाए जाने की पुष्टि हुई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

छापेमारी दल में शामिल रहे अधिकारी:

सदर महिला थाना प्रभारी अंकिता कुमारी साहू, महिला सअनि अलविना टेटे, हवलदार मुरली प्रसाद यादव, महिला आरक्षी नीलिमा लकड़ा, सुशीला कुजूर, आरक्षी प्रथम महतो, और गुमला थाना के सशस्त्र बल ने संयुक्त रूप से यह छापामारी की।

मौके से जब्त सामग्री में शामिल हैं:

  • आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए दो महिलाएं व एक पुरुष
  • बेड पर रखे कंडोम, शक्ति वर्धक कैप्सूल
  • शराब की खाली बोतलें (हंटर केन बियर, रॉयल चैलेंज)
  • नकद ₹12,590

गिरफ्तार आरोपी हैं:

  1. अनिल किंडो – घर मालिक
  2. ननकी महली उर्फ पूनम उर्फ शीला – उम्र 40, निवासी सोसो बस्ती
  3. ललिता देवी – उम्र 28, निवासी लावागाई (सिसई थाना)
  4. सुनीता देवी – उम्र 40, निवासी अम्बोला (गुमला थाना)

पुलिस के अनुसार, एक पुरुष मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

चारों आरोपियों को गुमला सदर थाना लाकर पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें गुमला जेल भेज दिया गया।

पुलिस की चेतावनी:

SDPO यादव ने कहा, “गुमला में अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर हर आपराधिक गतिविधि पर नजर रख रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यह कार्रवाई न सिर्फ जिले में कानून-व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि गुमला पुलिस महिला अपराधों और सामाजिक बुराइयों के प्रति संवेदनशील और सतर्क है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading