32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला सम्पन्न, 13 अगस्त...

गुमला में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला सम्पन्न, 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का ऐलान

गुमला, 5 अगस्त 2025: स्वतंत्रता सप्ताह के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर गुमला में जागरूकता और तैयारी को लेकर भाजपा जिला इकाई ने एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में अभियान के जिला प्रभारी गणेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी 13 अगस्त को गुमला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की गई, जिसमें शहर की सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यशाला में विभिन्न मंडलों से आए भाजपा के मंडल अध्यक्ष, अभियान के संयोजक एवं सह-संयोजक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद ने किया।

जिला प्रभारी गणेश मिश्रा ने कहा कि,

“आज हर घर तिरंगा अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना का जीवंत प्रतीक बन चुका है। नागरिक अपने घरों में गर्व से तिरंगा फहरा रहे हैं और राष्ट्रप्रेम को साझा कर रहे हैं।”

वहीं, जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने कहा कि,

“13 अगस्त को गुमला जिला मुख्यालय से एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें शहर की सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थाओं से व्यापक सहभागिता का अनुरोध किया गया है।”

कार्यशाला में शामिल नेताओं ने बताया कि यह अभियान 10 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा और इसका उद्देश्य हर नागरिक तक राष्ट्रप्रेम की भावना को पहुंचाना है। उन्होंने हाल ही में देश की सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पूरा देश देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत है।

बैठक के अंत में भाजपा नेता नीरज शर्मा के पिता स्वर्गीय रामानुज शर्मा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके साथ ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:

डॉ. दिनेश ऊरांव, मुनेश्वर साहू, निर्मल गोयल, सुरेश सिंह, भूपन साहू, सागर उरांव, भैरव सिंह खरवार, राधेश्याम कुशवाहा, विजय सिंह, बबलू वर्मा, बल्केश्वर सिंह, भिखारी भगत, विकास कुमार सिंह, संतोष देवघरिया, प्रकाश नारायण, कर्मपाल सिंह, अशोक साहू, किशोर मिश्रा, हरमीत सिंह, लक्ष्मी बड़ाईक, नवीन सिंह, जगेश्वर सिंह, योगेंद्र सिंह, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा का यह प्रयास केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि नागरिकों के बीच राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक भागीदारी को मजबूती देने की दिशा में एक प्रेरक पहल बनकर उभरा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading