28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, सुविधाओं के अभाव पर लाइसेंस रद्द करने...

पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, सुविधाओं के अभाव पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

चेतावनी :- स्वच्छ बाथरूम, मिनरल वाटर, वाहनों में फ्री हवा और प्रदूषण जांच केन्द्र की उपलब्धता, नहीं तो होगी पेट्रोल पंप की लाइसेंस रद्द

गुमला ः गुमला जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने घाघरा थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं और ट्रेड लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जाँच की।
स्वच्छ बाथरूम, मिनरल वाटर, मुफ्त हवा, फ्री एयर की उपलब्धता निरीक्षण के दौरान, जिला परिवहन पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छ बाथरूम, पीने के पानी (मिनरल वाटर), मुफ्त हवा (फ्री एयर) की उपलब्धता की जाँच की। साथ ही, पेट्रोल पंपों के ट्रेड लाइसेंस से जुड़े सभी कागजातों की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मानकों के अनुसार, सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जाँच केंद्र स्थापित करना अनिवार्य है और इसे जल्द से जल्द चालू किया जाए। उन्होंने बाथरूम की स्वच्छता बनाए रखने और अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिला परिवहन पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। यदि किसी भी पेट्रोल पंप पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया जाता है, तो उसका ट्रेड लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading