28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में 'पिता की भूमिका' पर आधारित...

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में ‘पिता की भूमिका’ पर आधारित कार्यशालाओं का आयोजन

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार, विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को गुमला जिले के सभी पंचायत भवनों में “स्तनपान में पिता की भूमिका” विषय पर आधारित जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

कार्यशालाओं का उद्देश्य समुदाय को इस विषय पर संवेदनशील बनाना था कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण में केवल माताओं की नहीं, अपितु पिताओं की भी एक सशक्त और संवेदनशील भूमिका होनी चाहिए। कार्यशालाओं के दौरान उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा प्रतिभागियों को स्तनपान के लाभ, समयबद्धता एवं पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा पूर्वनिर्धारित संशोधित कैलेंडर के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। आगामी 08 अगस्त 2025 को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर SAM श्रेणी के बच्चों की स्क्रीनिंग एवं परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, प्रखंड मुख्यालयों में स्तनपान पर आधारित पारंपरिक गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके माध्यम से जनजातीय सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

सप्ताह का समापन दिनांक 11 अगस्त 2025 को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित “सप्ताह समापन समारोह” एवं शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित स्वयं करेंगी। इस बैठक में सप्ताह भर के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों एवं फील्ड कर्मियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रमों का आयोजन समन्वयात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से किया जाए, ताकि जागरूकता का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading