32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरक्तदान शिविर का सफल आयोजन – बसिया प्रखंड में 09 यूनिट रक्त...

रक्तदान शिविर का सफल आयोजन – बसिया प्रखंड में 09 यूनिट रक्त एकत्रित

गुमला ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में निरंतर रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आकस्मिक व आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

इसी कड़ी में आज गुरुवार को बसिया प्रखंड में ब्लड सेंटर सदर अस्पताल गुमला की देखरेख में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 09 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, सामाजिक संगठनों तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले सभी दाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया

जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे आगे भी इस प्रकार के स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा मानव सेवा की इस पुनीत कार्य में सहयोग करें l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading