36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों को नमन एवं मेधावी विद्यार्थियों...

गुमला में विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों को नमन एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

गुमला :  गुमला जिला में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम का सफल आयोजन सादगीपूर्वक माहौल में गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारकों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग की मुख्य भूमिका रही।

इस क्रम में बिरसा मुंडा एग्रो पार्क, गुमला स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का एवं स्वतंत्रता सेनानी तेलंगा खड़िया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात चण्डाली स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में आदिवासी महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए एवं अनुसूचित जनजाति के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अनुसूचित जन जाति के कक्षा 10 वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 65 छात्र-छात्राओं तथा कक्षा 12 वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 28 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, PVTG समुदाय के 12 छात्र-छात्राओं, जिन्होंने कक्षा 12वीं में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए, को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी शहीदों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं मातृभाषा से जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहाकि

“परिस्थितियाँ कैसी भी हों, पढ़ाई को कभी न छोड़ें। जीवन संघर्षमय है, पर जीत उसी की होती है जो संघर्ष से निकलने का साहस रखता है।”

उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा सीखने, अपने अधिकारों की जानकारी रखने और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जिससे जीवन को बेहतर दिशा दी जा सकती है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला एवं अपर समाहर्ता ने भी सभी को संबोधित करते हुए विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी,SDPO, जिला उत्पाद पदाधिकारी , जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading