20.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसात दिनों से लापता महिला का शव सुरसांग थाना पुलिस ने ध्वजा...

सात दिनों से लापता महिला का शव सुरसांग थाना पुलिस ने ध्वजा टोंगरी से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गय

गुमलाःः गुमला जिला अन्तर्गत रायडीह ः सुरसांग थाना क्षेत्र के जामलोंगरी गांव के ध्वजा टोंगरी स्थित जंगल में आरा ढोलढाड थाना आरा,जिला जशपुर रोड छत्तीसगढ़ निवासी मूनी बाई (32) का शव सखुआ पेड़ में फांसी में झूलता हुआ सुरसांग पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम में भेजवाया गया हैं, उक्त घटना के संबंध में मृतका के पति शंकर सिंह ने बताया की उनकी पत्नी कुछ दिन पूर्व अपना माइका जशपुर गई हुई थी। जहां से वो तीन अगस्त को अपने ससुराल सिमडेगा पाकड डांड जाने की बात कह कर घर से निकली थी। जिसके बाद से वह रहस्यमय ठंग से एकाएक लापता हो गई ‌, काफी खोजबीन के बावजूद भी उसका कोई अतापता नहीं चल पा रहा था। उसने यह भी बताया की उसकी पत्नी मूनी बाई का दिमागी हालत कुछ दिनों से सही नहीं चल रहा था। इस संबंध में मृतका के पति शंकर सिंह के आवेदन पर सुरसांग थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading