37.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा...

गुमला में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

गुमला, 13 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गुमला जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में बुधवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा से प्रारंभ होकर महावीर चौक, थाना चौक और शहीद चौक होते हुए पुनः महावीर चौक पर आकर सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में भाजपा दक्षिणी छोटा नागपुर के प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा, “यह यात्रा देश सेवा को समर्पित है। हमारे वीर सैनिकों ने साहस और पराक्रम के साथ ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव को सफल बनाकर देश के सभी दुश्मनों को करारा जवाब दिया है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना प्रबल होती है। तिरंगा यात्रा में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यात्रा का संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार और नगर मंडल अध्यक्ष बबलू वर्मा ने किया। समापन स्थल पर सनातन मंच, गुमला ने सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए पानी और बिस्कुट की व्यवस्था की।

इस मौके पर डॉ. दिनेश उराव, मुनेश्वर साहू, कमलेश उराव, निर्मल गोयल, भूपन साहू, दामोदर कसेरा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव, जिला महामंत्री यशवंत सिंह, रामावतार भगत, किरण माला बाड़ा, राजेश कुमार सिंह, संयुक्त देवी, भोला चौधरी, संजीव गुप्ता, पायल तिवारी, अरविंद मिश्रा, बल्केश्वर सिंह, रविंद्र सिन्हा, खिलेश्वर साहू, प्रभात कुमार दास, सबिन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद साहू, दिलीप जायसवाल, कौशलेंद्र जमुवार, गायत्री देवी, हरिशंकर त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, विकास सिंह, दिनेश सिंह, जय साहू, पदम साबू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे।

शहर की सड़कों पर तिरंगे के रंग, देशभक्ति के नारों और देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान की गूंज ने वातावरण को पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=1]


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading