30.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविनोबा भावे विश्वविद्यालय में कॉमन कोर्सेज समिति की बैठक संपन्न, नए कौशल...

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कॉमन कोर्सेज समिति की बैठक संपन्न, नए कौशल व बहुविषयक पाठ्यक्रमों को मिली हरी झंडी

हजारीबाग, 14 अगस्त 2025 — विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) में 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के कॉमन कोर्सेज के गठन को लेकर आयोजित तीन दिवसीय मैराथन बैठक बुधवार को समाप्त हो गई। 11 अगस्त से चली इस बैठक में विश्वविद्यालय ने 10 से अधिक नए कौशल विकास पाठ्यक्रम, 12 बहुविषयक कोर्स और तीन वैल्यू एडेड कोर्स जोड़ने का निर्णय लिया।

बैठक में पहले से संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की समीक्षा कर उनमें गुणात्मक सुधार और आकर्षक नामकरण का प्रस्ताव भी पारित हुआ। उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रमों को आसानी से समझ सकें और चुन सकें।

बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने की। उन्होंने बाहरी विषय-विशेषज्ञों को समय देने के लिए धन्यवाद देते हुए आंतरिक सदस्यों को सलाह दी कि अतिथि विशेषज्ञों से संपर्क बनाए रखें और पाठ्यक्रम की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाएं। उन्होंने कहा, “विभावि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूरी गंभीरता से लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।” कुलपति ने नए प्रस्तावित पाठ्यक्रमों की रूपरेखा जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बाहरी विशेषज्ञों ने कई अहम सुझाव रखे। अंबेडकर कॉलेज, दिल्ली के प्रो. नवीन कुमार ने सीएसआर के तहत उद्यमियों से संपर्क कर सृजनात्मक कार्यों के लिए फंड जुटाने की बात कही। इग्नू के प्रो. निराधार दे ने विभावि और इग्नू के बीच एमओयू कर पाठ्यक्रम को समय-समय पर अपडेट करने का सुझाव दिया। वहीं, साउथ बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. तरुण त्यागी ने विभावि और उनके संस्थान के बीच एमओयू कर नई शिक्षा नीति 2020 पर शिक्षकों में जागरूकता बढ़ाने की संभावना पर चर्चा की।

इस दौरान झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. अपर्णा ने अपनी पुस्तक ‘इंटरनेशनल रिलेशंस एंड डिप्लोमेसी: थिअरी एंड प्रैक्टिस’ कुलपति को भेंट की।

बैठक में शामिल सभी बाहरी विशेषज्ञों ने विश्वविद्यालय के हरे-भरे प्रांगण और नई शिक्षा नीति को लागू करने में कुलपति व शिक्षकों की प्रतिबद्धता की सराहना की।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

[aplbcp product_list=2]


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading