20.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला उपायुक्त ने किया धार्मिक स्थलों का निरीक्षण, पर्यटन विकास की रूपरेखा...

गुमला उपायुक्त ने किया धार्मिक स्थलों का निरीक्षण, पर्यटन विकास की रूपरेखा तैयार

गुमला, 20 अगस्त 2025 — गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने रविवार को डुमरी प्रखंड स्थित सिर-सी-ता-नाले सरना धार्मिक स्थल और अपर शंख जलाशय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिर-सी-ता-नाले स्थल का निरीक्षण

निरीक्षण के समय उपायुक्त ने अप्रोच रोड, मल्टीपरपज हॉल, शौचालय, दुकानों और अन्य भवनों के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्थल के समीप उपलब्ध 85 डिसमिल सरकारी भूमि का अवलोकन कर भवन निर्माण प्रमंडल को भूमि की मापी और आवश्यक प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया।

स्थानीय नागरिकों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि “स्थानीय लोगों की सहमति से ही आगे की सभी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

धर्म कांडों और धार्मिक परंपराओं का अध्ययन

सिर-सी-ता-नाले के पास स्थित धर्म कांडों का भी उपायुक्त ने निरीक्षण किया और वहां से जुड़ी धार्मिक परंपराओं की जानकारी ली। उन्होंने स्थल के सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन, लाइटिंग और अप्रोच रोड को बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए।

अपर शंख जलाशय का दौरा

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने अपर शंख जलाशय का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि जलाशय क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें मूर्त रूप देने के लिए प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाएगा। उन्होंने एप्रोच रोड निर्माण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

पर्यटन और रोजगार पर फोकस

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य इन स्थलों को धार्मिक और पर्यटक दृष्टिकोण से विकसित करना, स्थानीय आस्था को सम्मान देना और आसपास के लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, डीसीएलआर चैनपुर, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी तथा जिला पर्यटन विशेषज्ञ सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading