32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगणेश चतुर्थी पर गुमला में भक्तिमय माहौल, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से...

गणेश चतुर्थी पर गुमला में भक्तिमय माहौल, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजे पंडाल

गुमला, 28 अगस्त।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के सिसई रोड, लोहरदगा रोड, जशपुर रोड, पालकोट रोड, करमटोली रोड स्थित गणेश मंदिर, डीएसपी रोड स्थित ब्लू डायमंड क्लब सहित कई स्थानों पर भव्य पंडालों में श्रीगणेश महाराज की पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन हुआ।


पूजा-अर्चना और महाआरती से गूंजे पंडाल

आचार्यों द्वारा विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा सम्पन्न कराई गई। भक्तों ने लड्डू और पेड़ों का भोग लगाया और प्रसाद वितरण के बाद वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा। महाराष्ट्र की परंपरा की तर्ज पर महाआरती आयोजित की गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई शोभा

पूजा-अर्चना के पश्चात विभिन्न पंडालों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भजन-कीर्तन से लेकर नृत्य और गीत-संगीत तक, पूरे नगर का माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।


नगर सजा रोशनी से

गणेश महोत्सव के अवसर पर पूरे नगर को विद्युत लाइटों और लेजर शो से आकर्षक ढंग से सजाया गया। रात ढलते ही सड़कों और पंडालों की जगमगाहट ने त्योहार की भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading