28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeSportराष्ट्रीय खेल दिवस पर पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा का जलवा

रांची — राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वावधान में जिला उत्कृष्ट विद्यालय, रांची में पहली बार राज्य स्तरीय पेंटिंग, क्विज़ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यभर के सरकारी विद्यालयों से चयनित 144 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित हुई—कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने “खेल से स्वास्थ्य” विषय पर पेंटिंग बनाई, कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने “ओलंपिक का इतिहास और भारत का प्रदर्शन” पर क्विज़ में हिस्सा लिया, वहीं कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने “मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा” विषय पर भाषण दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज कुमार (सचिव, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) उपस्थित रहे। निदेशक श्री शेखर जमुआर और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग भी मंच पर मौजूद थे। अतिथियों ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

परिणाम इस प्रकार रहे —

पेंटिंग प्रतियोगिता (बालिका वर्ग):
प्रथम – ब्यूटी सेन (धनबाद)
द्वितीय – असभ्या कुमारी (रांची)
तृतीय – सुलेखा कुमारी (रामगढ़)

पेंटिंग प्रतियोगिता (बालक वर्ग):
प्रथम – कृष्ण कुमार (रामगढ़)
द्वितीय – अनुराग लोहारा (रांची)
तृतीय – सूरज कुमार (पलामू)

भाषण प्रतियोगिता (बालिका वर्ग):
प्रथम – साक्षी प्रिया (देवघर)
द्वितीय – जानवी (पूर्वी सिंहभूम)
तृतीय – निधि कुमारी (पलामू)

भाषण प्रतियोगिता (बालक वर्ग):
प्रथम – आकाश कुमार नंदी (पश्चिमी सिंहभूम)
द्वितीय – आदित्य पाण्डेय (देवघर)
तृतीय – चंदन कुमार दास (चतरा)

क्विज़ प्रतियोगिता (बालिका वर्ग):
प्रथम – खुशनुमा परवीन (रामगढ़)
द्वितीय – मीरा कुमारी (बोकारो)
तृतीय – सृष्टि पासवान (लोहरदगा)

क्विज़ प्रतियोगिता (बालक वर्ग):
प्रथम – रोहित उरांव (गुमला)
द्वितीय – लव कुश यादव (रामगढ़)
तृतीय – मयंक कुमार (हजारीबाग)

अतिथियों की टिप्पणी

मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल खेल भावना को बढ़ावा देती हैं बल्कि बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास का भी विकास करती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह पहल बच्चों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी।

माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

News Desk


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading