27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में महिला का मोबाइल मिलने के बाद खाते से ₹66,484 की...

गुमला में महिला का मोबाइल मिलने के बाद खाते से ₹66,484 की ऑनलाइन निकासी, थाने में दी लिखित शिकायत

गुमला, 5 सितम्बर – गुमला सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने मोबाइल गुम होने और उसके जरिए ₹66,484 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर होने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ढवठा टोली निवासी महिला ने अपने आवेदन में बताया कि गुरुवार को वह डुमरी से गुमला लौट रही थीं। रास्ते में रायडीह और गुमला के बीच उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया। फोन खो जाने के बाद महिला के बेटे ने उस नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने उन्हें पालकोट रोड स्थित साहू पेट्रोल पंप और साहू नर्सिंग होम के पास बुलाया, जहां एक लड़की ने मोबाइल लौटा दिया।

ऑनलाइन लेन-देन का खुलासा

मोबाइल वापस मिलने के बाद जब परिवार ने फोन चेक किया, तो यह देखकर हैरान रह गए कि खाते से ₹66,484 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए हैं। इसके बाद महिला सीधे गुमला सदर थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी

सदर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोबाइल मिलने और लौटाने के बीच किन परिस्थितियों में इतनी बड़ी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई।

डिजिटल धोखाधड़ी पर बढ़ी चिंता

घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मोबाइल गुम होने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कितनी आसानी से हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल लेन-देन से जुड़े इस प्रकार के अपराधों में त्वरित तकनीकी जांच जरूरी है, ताकि पीड़ित को समय पर राहत मिल सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading