28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअंजन धाम के विकास को मिलेगी रफ्तार, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

अंजन धाम के विकास को मिलेगी रफ्तार, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

गुमला।
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में हनुमान जी की जन्मस्थली अंजन धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माता अंजनी और भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और परिसर की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अंजन धाम

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि अंजन धाम गुमला का प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थल है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि “यह प्रशासन की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले तथा धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा दिया जा सके।”

विकास कार्यों पर दिए निर्देश

उपायुक्त दीक्षित ने अंजन धाम परिसर के चतुर्मुखी विकास के लिए कई निर्देश दिए। इनमें

  • मंदिर परिसर में गार्डवाल निर्माण,
  • पुरानी रेलिंग हटाकर नई स्टील रेलिंग लगाने,
  • सीढ़ियों का चौड़ीकरण और सुधार,
  • परिसर की सफाई और सौंदर्यीकरण,
  • गेस्ट हाउस की मरम्मती व आवश्यक फर्नीचर की उपलब्धता,
  • श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था शामिल है।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला परिषद कार्यपालक अभियंता, जिला पर्यटन विशेषज्ञ, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading